Crowd
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : भगवान गणेश की प्रतिमा ला रही भीड़ पर अंडे फेंकने का आरोप, बवाल मचा तो पहुंची पुलिस
Published On
By Online Desk
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ी घटना हुई है. भगवान गणेश की प्रतिमा ला रही भीड़ पर अंडा फेंकने का आरोप है. इस वाकये से मौके पर तनाव फैल गया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई और हालात को काबू में करने का प्रयास किया गया. घटना से नाराज कुछ लोग पुलिस अधिकारियों से बहस करते हुए भी देखे गए. अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है. पुणे : शिवनेरी किले में शिवजयंती पर बेकाबू हुई भीड़, कई भक्त घायल
Published On
By Online Desk
छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मभूमि शिवनेरी किला महाराष्ट्र के पुणे में है। गुरुवार को शिवाजी जयंती के दौरान यहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भगदड़ में महिलाओं और छोटे बच्चों समेत कई भक्त घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जुन्नार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।चूंकि पुणे जिले के जुन्नार तालुका में स्थित शिवनेरी किला छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मभूमि है, इसलिए हर साल शिवाजी जयंती पर बड़ी संख्या में भक्त किले में आते हैं। इस बार भी महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से शिव ज्योति लेकर आए युवा, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता और भक्तों की भीड़ देर रात किले पर जमा होने लगी। मुंबई : अब नालासोपारा स्टेशन पर लोकल में चढ़ने के लिए लगानी होगी लाइन; भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष क्राउड मैनेजमेंट अभियान शुरू
Published On
By Online Desk
पश्चिम रेलवे ने नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर पीक ऑवर के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष क्राउड मैनेजमेंट अभियान शुरू किया है। उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विरार के सहायक सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में इस व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को सुव्यवस्थित लाइनों में खड़े रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुंबई: बिहार जाने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़
Published On
By Online Desk
बिहार जाने के लिए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यात्री स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार कर रहें है। रेलवे द्वारा किये गए इंतेज़ाम से लोग संतुष्ट नज़र आये। स्टेशन के बाहर टेंट,पंखे,सीसीटीवी कैमरा,बैठने के लिए साफ सुथरी जगह,आरपीएफ के लोग लगातार लोगो को लाइन में बिठाते नज़र आये। कुछ लोग इस बात से ख़फ़ा थे कि दो महीने पहले AC में टिकट लिया था लेकिन कन्फर्म नही हुआ और आज ऐन वक्त पर टिकट कैंसल हो गया जिस वजह से चालू कोच कोच में जाना पड़ेगा। छठ है इसलिए जाना जरूरी है। 
