मुंबई : मुंबईकरों की लग गयी लॉटरी!!! अब मुंबई में पाएं अपना घर, वो भी सस्ते दामों पर
Mumbai: Mumbaikars have hit the jackpot! Now own a home in Mumbai, at affordable prices.
By: Online Desk
On
अगर आप मुंबई में अपने घर का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। म्हाडा ने मुंबई मंडल के तहत 118 फ्लैट्स को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इन फ्लैट्स के लिए 17 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इच्छुक लोग MHADA की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 4 मार्च 2026 से आवेदन जमा करने, अनामत राशि (डिपॉजिट) भरने और फ्लैट चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी।
मुंबई : अगर आप मुंबई में अपने घर का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। म्हाडा ने मुंबई मंडल के तहत 118 फ्लैट्स को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इन फ्लैट्स के लिए 17 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इच्छुक लोग MHADA की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 4 मार्च 2026 से आवेदन जमा करने, अनामत राशि (डिपॉजिट) भरने और फ्लैट चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी।
मुंबई के इन इलाकों में मिलेंगे फ्लैट
ये फ्लैट्स कांदिवली, वडाला, पवई, मानखुर्द, मालाड, घाटकोपर, विक्रोली, भायखला, ताडदेव, लोअर परेल, सायन और अंधेरी जैसे इलाकों में उपलब्ध हैं। पहले लॉटरी में घोषित लेकिन खाली रह गए फ्लैट्स को अब सीधे बिक्री के लिए रखा गया है। अगर कोई आवेदक फ्लैट चुनता है तो उसे 48 घंटे के अंदर कुल कीमत का 10 प्रतिशत जमा करना होगा। बाकी रकम 90 दिनों के भीतर भरनी होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और वह भारतीय नागरिक होना जरूरी है। साथ ही महाराष्ट्र में कम से कम 15 साल का निवास प्रमाणपत्र जरूरी होगा। सभी भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे UPI, Net Banking, Debit/Credit Card से ही करने होंगे। MHADA ने साफ कहा है कि किसी भी एजेंट या दलाल से लेनदेन न करें।
क्यों खास है यह मौका?
मुंबई में घर खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में सस्ते और भरोसेमंद सरकारी फ्लैट मिलना बड़ी राहत है। ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना में जो पहले आवेदन करेगा और शर्तें पूरी करेगा, उसे सीधे घर मिल सकता है। मुंबईकरों के लिए यह मौका अपने सपनों का घर पाने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।


