मुंबई : MCOCA कोर्ट ले जाते वक्त लिफ्ट में फंसा रवि पुजारी, जानिए कैसे पुलिस ने बाहर निकाला

Mumbai: Ravi Pujari stuck in lift while being taken to MCOCA court, find out how police rescued him

मुंबई : MCOCA कोर्ट ले जाते वक्त लिफ्ट में फंसा रवि पुजारी, जानिए कैसे पुलिस ने बाहर निकाला

मुंबई सेशंस कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली, जब गैंगस्टर रवि पुजारी पेशी के दौरान अचानक लिफ्ट में फंस गया. घटना करीब दोपहर 1 बजे की है, जब महाराष्ट्र ATS ने 2006–2007 के एक पुराने केस में दर्ज अपराधों के सिलसिले में उसे कस्टडी में लेकर MCOCA कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की थी. पुलिस टीम रवि पुजारी को चौथी से पांचवीं मंजिल की ओर ले जा रही थी कि अचानक कोर्ट बिल्डिंग की लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया.

मुंबई : मुंबई सेशंस कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली, जब गैंगस्टर रवि पुजारी पेशी के दौरान अचानक लिफ्ट में फंस गया. घटना करीब दोपहर 1 बजे की है, जब महाराष्ट्र ATS ने 2006–2007 के एक पुराने केस में दर्ज अपराधों के सिलसिले में उसे कस्टडी में लेकर MCOCA कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की थी. पुलिस टीम रवि पुजारी को चौथी से पांचवीं मंजिल की ओर ले जा रही थी कि अचानक कोर्ट बिल्डिंग की लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया.

 

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

लिफ्ट चौथी और पांचवीं मंजिल के बीच झटके के साथ अटक गई. उस समय लिफ्ट के अंदर पुलिस की टीम और रवि पुजारी मौजूद थे. कुछ क्षणों के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कोर्ट परिसर के लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया. टेक्निकल टीम और लिफ्टमैन ने मिलकर लिफ्ट को धीरे-धीरे पांचवीं मंजिल की ओर खींचा और उसे लगभग आधा ऊपर लाया गया, ताकि दरवाज़ा थोड़ा खोला जा सके. पुलिस ने सावधानीपूर्वक पहले सुरक्षा तैनाती को व्यवस्थित किया और फिर अंदर मौजूद सभी लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला. लिफ्ट में मौजूद हथियारबंद पुलिस कर्मियों ने भी स्थिति को नियंत्रण में रखा, जिससे किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की संभावना नहीं रही.

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

घटना कोर्ट परिसर में हुई, इसलिए वहां मौजूद पुलिस और अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को बिना किसी बाहरी व्यवधान के बेहद नियंत्रित और शांत तरीके से संभाला. कोर्ट परिसर में फोटोग्राफी प्रतिबंधित होने के कारण इस घटनाक्रम की कोई तस्वीरें सामने नहीं आईं. लिफ्ट से सुरक्षित बाहर लाए जाने के बाद रवि पुजारी को निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक MCOCA कोर्ट में पेश किया गया. फिलहाल ATS मामले में आगे की सुनवाई जारी है.

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत