मुंबई : गोरेगांव में स्थित गोकुल धाम इलाके में नौवीं मंजिल पर लगी आग, दमकल और पुलिस अलर्ट

Mumbai: Fire breaks out on the ninth floor of Gokul Dham area in Goregaon; fire brigade and police on alert

मुंबई : गोरेगांव में स्थित गोकुल धाम इलाके में नौवीं मंजिल पर लगी आग, दमकल और पुलिस अलर्ट

गोरेगांव में स्थित गोकुल धाम इलाके में डीबी वुड नामक एक 45 मंजिला बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर शुक्रवार को सुबह अचानक आग लगने हडक़ंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

मुंबई : गोरेगांव में स्थित गोकुल धाम इलाके में डीबी वुड नामक एक 45 मंजिला बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर शुक्रवार को सुबह अचानक आग लगने हडक़ंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

 

Read More मुंबई : हत्या के मामले के मुख्य आरोपित बेल्जियम के अधिकारियों की हिरासत में; भारत में प्रत्यर्पण की अनुमति देने से इनकार

फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि गोकुल धाम इलाके में स्थित बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने की सूचना 9.25 बजे मिली थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची बिल्डिंग में रहने वालों को सुरक्षित रूप से रिफ्यूज एरिया और छत पर ले जाया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है।

Read More पत्नी की गला घोंटकर हत्या, कथित हत्या के बाद फरार है पति

मौके पर चार फायर इंजन, चार जंबो टैंकर, एडवांस पानी के टैंकर, टर्न टेबल लैडर, हाई प्रेशर पंप और दूसरे बचाव उपकरण तैनात किए गए हैं। मुंबई फायर डिपार्टमेंट, पुलिस, बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और बीएमसी स्टाफ की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

Read More  मुंबई : सीबीआई ने मुलुंड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार