मुंबई : अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार

Mumbai: 4 Bangladeshis living illegally arrested

मुंबई : अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने अपने पहले ही भाषण में अवैध बांग्लादेशियों को हटाने की बात कही थी. उन्होंने बुधवार को ही पद संभाला है. उनके पद संभालने के बाद ही मुंबई में अब पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. इनकी जांच की जा रही है. पुलिस ने जिन अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है, वे सभी काम की तलाश में अवैध तरीके से भारत आए थे. 

मुंबई : मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने अपने पहले ही भाषण में अवैध बांग्लादेशियों को हटाने की बात कही थी. उन्होंने बुधवार को ही पद संभाला है. उनके पद संभालने के बाद ही मुंबई में अब पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. इनकी जांच की जा रही है. पुलिस ने जिन अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है, वे सभी काम की तलाश में अवैध तरीके से भारत आए थे. 

 

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार 

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के पठाणवाडी इलाके में कुरार पुलिस ने अवैध रूरप से रह रहे 4 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की एंटी टेरर सेल को जानकारी मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के इस क्षेत्र में रह रहे हैं, जिसके बाद जाल बिछाकर इन्हें पकड़ा गया.  

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तुहीनुर जायनल सरदार (30), मोहम्मद अब्दुल मोमीन लतीफ सरदार (52), नजरुल इस्लाम स्वर अली बिश्वास (41) और मोहम्मद इमामुल हक्क रहेमान (46) के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोपी काम की तलाश में अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुए थे और मुंबई में रह रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से बांग्लादेशी नागरिकता से जुड़े ठोस सबूत बरामद किए हैं. 

Read More मुंबई : झुग्गी पुनर्वास; 1971 के अधिनियम के तीन प्रमुख प्रावधानों में संशोधन 

पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने इन आरोपियों को मुंबई में शरण दी या उनकी मदद की. साथ ही, इस बात की भी गहन जांच की जा रही है कि क्या इनके साथ कोई और भी अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ है? फिलहाल, पकड़े गए चारों आरोपियों को वापस उनके देश भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार