मुंबई-नासिक हाइवे पर मुंब्रा, माजीवाडा, खारेगांव के पास नहीं मिलेगा जाम, नए साकेत क्रीक ब्रिज का काम पूरा

No traffic jams near Mumbra, Majiwada, and Kharegaon on the Mumbai-Nashik Highway; work on the new Saket Creek Bridge is complete.

मुंबई-नासिक हाइवे पर मुंब्रा, माजीवाडा, खारेगांव के पास नहीं मिलेगा जाम, नए साकेत क्रीक ब्रिज का काम पूरा

ठाणे-नासिक हाइवे पर साकेत खाड़ी परिसर में ब्रिज का कंस्ट्रक्शन पूरा हो चुका है। शुक्रवार को यहां भारी वाहनों की टेस्ट-राइड की गई। एक अधिकारी के मुताबिक अगले दो दिन में नए ब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे मुंब्रा, माजीवाडा, खारेगांव में होने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मुंबई : ठाणे-नासिक हाइवे पर साकेत खाड़ी परिसर में ब्रिज का कंस्ट्रक्शन पूरा हो चुका है। शुक्रवार को यहां भारी वाहनों की टेस्ट-राइड की गई। एक अधिकारी के मुताबिक अगले दो दिन में नए ब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे मुंब्रा, माजीवाडा, खारेगांव में होने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। एमएसआरडीसी की तरफ से मुंबई- नासिक हाइवे पर माजीवाडा से वडपे तक रोड को चौड़ा करने का काम जारी है। साकेत खाड़ी परिसर में स्थित पुराने ब्रिज पर वाहनों के आने-जाने के लिए सिर्फ दो लेन हैं। अधिकतर भारी वाहनों के आवागमन से सुबह-शाम और रात में पीक आवर्स में वाहनचालकों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। 

 

Read More पुणे के स्वर्गेट बस डिपो के सहायक परिवहन अधीक्षक और बस डिपो प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश

मॉनसून में बढ़ जाती थी परेशानी
मॉनसून में ब्रिज पर गड्डे बनने से शहर का ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त हो जाता है। पुराने साकेत ब्रिज के करीब चार लेन वाले नए ब्रिज का निर्माण जारी था, जिसके पूरा होने से बड़ी राहत मिलेगी। 

Read More नागपुर: पुलिस ने स्टंट कर रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की; पांच कारों को जब्त कर चालान भी काटा

ऐसा होगा नए खाड़ी ब्रिज पर आवागमन
नया खाड़ी ब्रिज 200 मीटर लंबा है। इसका इस्तेमाल ठाणे से नासिक, मुंब्रा, नवी मुंबई और भिवंडी की ओर जाने वाली ट्रैफिक के लिए होगा। पुराने ब्रिज का इस्तेमाल नासिक, मुंब्रा, नवी मुंबई और भिवंडी से ठाणे की ओर ट्रैफिक ले जाने के लिए किया जाएगा। 

Read More मुंबई:  सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने फिल्म ' छावा ' को कर-मुक्त करने का आग्रह किया

साकेत क्रीक ब्रिज की खास बातें
लंबाई: नया पुल 200 मीटर लंबा है।
क्षमता: चार नई लेन के जुड़ने से इस राजमार्ग खंड की कुल वहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
वर्तमान स्थिति: निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अधिकारी वर्तमान में अंतिम क्षमता और सुरक्षा परीक्षण कर रहे हैं।

Read More पालघर :  आपसी विवाद में अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार