मुंबई : हवाई अड्डे पर गूंजी किलकारी, एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

Mumbai: A cry of joy resonated at the airport as airport staff helped a foreign woman deliver her baby in an ambulance.

मुंबई : हवाई अड्डे पर गूंजी किलकारी, एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार तड़के एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने यह साबित कर दिया कि एयरपोर्ट सिर्फ यात्राओं की यादें नहीं संजोते। कभी-कभी एयरपोर्ट जिंदगी के किसी खास मौके के गवाह भी बनते हैं। हुआ यूं कि, एक विदेशी महिला यात्री ने अस्पताल ले जाते हुए एयरपोर्ट की एंबुलेंस में ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान उनके साथ सिर्फ एयरपोर्ट का मेडिकल स्टाफ ही मौजूद था। एयरपोर्ट स्टाफ द्वारा लिए फौरन फैसले और मेडिकल टीम की सतर्कता से मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। बता दें कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा किया जाता है।

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार तड़के एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने यह साबित कर दिया कि एयरपोर्ट सिर्फ यात्राओं की यादें नहीं संजोते। कभी-कभी एयरपोर्ट जिंदगी के किसी खास मौके के गवाह भी बनते हैं। हुआ यूं कि, एक विदेशी महिला यात्री ने अस्पताल ले जाते हुए एयरपोर्ट की एंबुलेंस में ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान उनके साथ सिर्फ एयरपोर्ट का मेडिकल स्टाफ ही मौजूद था। एयरपोर्ट स्टाफ द्वारा लिए फौरन फैसले और मेडिकल टीम की सतर्कता से मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। बता दें कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा किया जाता है।


Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

ट्रांजिट के वक्त शुरू हुई प्रसव पीड़ा, स्टाफ ने दिखाई फुर्ती
मामला 10 फरवरी 2026 की सुबह का है। करीब 5:17 बजे एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना मिली कि इंटरनेशनलटूइंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में एक विदेशी महिला को गंभीर चिकित्सकीय सहायता की जरूरत है। महिला तंज़ानिया की नागरिक थीं और अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थीं। सूचना मिलते ही नजदीकी मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया। महज तीन मिनट के भीतर एयरपोर्ट की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि 26 वर्षीय विदेशी महिला गर्भवती थी और उन्हें तेज़ प्रसव पीड़ा शुरू हो चुकी थी। स्थिति गंभीर थी-दर्द के साथ प्रसव के स्पष्ट लक्षण मौजूद थे। इस मौके पर भी एयरपोर्ट स्टाफ ने धीरज नहीं छोड़ा और पूरी सतर्कता से काम किया। 

Read More पालघर में बनेगा 150 बेड का ESIC अस्पताल, मात्र एक रुपए में मिली भूमि...

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना कोई समय गंवाए महिला को एयरपोर्ट की एंबुलेंस स्ट्रेचर पर शिफ्ट किया गया। एयरलाइन के मेडिकल स्टाफ, लोडर्स और इमिग्रेशन अधिकारियों के सहयोग से सभी औपचारिकताएं बेहद तेज़ी से पूरी की गईं। सुबह करीब 5:40 बजे एंबुलेंस को नज़दीकी अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा