resonated
Mumbai 

मुंबई : हवाई अड्डे पर गूंजी किलकारी, एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

मुंबई : हवाई अड्डे पर गूंजी किलकारी, एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार तड़के एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने यह साबित कर दिया कि एयरपोर्ट सिर्फ यात्राओं की यादें नहीं संजोते। कभी-कभी एयरपोर्ट जिंदगी के किसी खास मौके के गवाह भी बनते हैं। हुआ यूं कि, एक विदेशी महिला यात्री ने अस्पताल ले जाते हुए एयरपोर्ट की एंबुलेंस में ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान उनके साथ सिर्फ एयरपोर्ट का मेडिकल स्टाफ ही मौजूद था। एयरपोर्ट स्टाफ द्वारा लिए फौरन फैसले और मेडिकल टीम की सतर्कता से मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। बता दें कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा किया जाता है।
Read More...

Advertisement