-Nashik
Maharashtra 

मुंबई-नासिक हाइवे पर मुंब्रा, माजीवाडा, खारेगांव के पास नहीं मिलेगा जाम, नए साकेत क्रीक ब्रिज का काम पूरा

मुंबई-नासिक हाइवे पर मुंब्रा, माजीवाडा, खारेगांव के पास नहीं मिलेगा जाम, नए साकेत क्रीक ब्रिज का काम पूरा ठाणे-नासिक हाइवे पर साकेत खाड़ी परिसर में ब्रिज का कंस्ट्रक्शन पूरा हो चुका है। शुक्रवार को यहां भारी वाहनों की टेस्ट-राइड की गई। एक अधिकारी के मुताबिक अगले दो दिन में नए ब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे मुंब्रा, माजीवाडा, खारेगांव में होने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई-नासिक हाइवे पर पलटा कंटेनर, लगा 3 किमी लंबा जाम, मरीजों को लेकर जा रही कई एंबुलेंस भी फंसी

मुंबई-नासिक हाइवे पर पलटा कंटेनर, लगा 3 किमी लंबा जाम, मरीजों को लेकर जा रही कई एंबुलेंस भी फंसी भिवंडी तालुका के कुकसे गांव के पास मुंबई-नासिक हाइवे पर नासिक की ओर जा रहा एक बड़ा कंटेनर पलट गया। कंटेनर कुकसे गांव के पास भोइरपाडा स्थित वेयरहाउस कॉम्पलेक्स से सामान ले जा रहा था। गलत दिशा में जाने से ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण छूटा और वह पलट गया। इसके चलते कुकसे-येवई रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। करीब 3 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे में कंटेनर ड्राइवर मामूली जख्मी हुआ है। पडघा पुलिस और हाइवे ट्रैफिक पुलिस देर तक ट्रैफिक दुरुस्त करने के लिए जूझती रही। 
Read More...

Advertisement