Mcoca
Mumbai 

मुंबई : MCOCA कोर्ट ले जाते वक्त लिफ्ट में फंसा रवि पुजारी, जानिए कैसे पुलिस ने बाहर निकाला

मुंबई : MCOCA कोर्ट ले जाते वक्त लिफ्ट में फंसा रवि पुजारी, जानिए कैसे पुलिस ने बाहर निकाला मुंबई सेशंस कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली, जब गैंगस्टर रवि पुजारी पेशी के दौरान अचानक लिफ्ट में फंस गया. घटना करीब दोपहर 1 बजे की है, जब महाराष्ट्र ATS ने 2006–2007 के एक पुराने केस में दर्ज अपराधों के सिलसिले में उसे कस्टडी में लेकर MCOCA कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की थी. पुलिस टीम रवि पुजारी को चौथी से पांचवीं मंजिल की ओर ले जा रही थी कि अचानक कोर्ट बिल्डिंग की लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया.
Read More...
Mumbai 

मुंबई : होटल व्यवसायी से ४ करोड़ रुपए की रंगदारी; अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को मकोका कोर्ट में पेश किया गया

मुंबई : होटल व्यवसायी से ४ करोड़ रुपए की रंगदारी; अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को मकोका कोर्ट में पेश किया गया मुंबई पुलिस मुख्यालय से बुर्का पहनाकर अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को मकोका कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पुजारी से एक होटल व्यवसायी से ४ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में गहन पूछताछ की जाएगी।
Read More...
Mumbai 

मुंबई :  फायरिंग में मकोका कोर्ट से लॉरेंस के साथी की जमानत याचिका की खारिज 

मुंबई :  फायरिंग में मकोका कोर्ट से लॉरेंस के साथी की जमानत याचिका की खारिज  मुंबई की एक विशेष अदालत ने पिछले साल अभिनेता सलमान खान के आवास पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य को जमानत देने से सोमवार को इन्कार कर दिया। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) अदालत के न्यायाधीश महेश जाधव ने मोहम्मद रफीक सरदार चौधरी की जमानत याचिका खारिज कर दी। 14 अप्रैल, 2024 की सुबह, बाइक सवार दो व्यक्तियों, विक्की गुप्ता और सागर पाल ने बांद्रा पश्चिम स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था।
Read More...
Maharashtra 

पुणे : आयुष कोमकर हत्याकांड: आरोपी नाना और गैंग पर मकोका लगाया गया

पुणे : आयुष कोमकर हत्याकांड: आरोपी नाना और गैंग पर मकोका लगाया गया पिछले हफ्ते हुई आयुष कोमकर की हत्या के मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी बंदू आंदेकर और उसके गैंग पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट लगाया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने गैंग लीडर बंदू आंदेकर (68) और उसके सात साथियों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही नाती आयुष कोमकर की हत्या बदले के लिए करवाई। 
Read More...

Advertisement