मुंबई : भारत का बड़ा एक्शन, ईरान के तीन तेल टैंकर जब्त! 

Mumbai: Big action by India, three oil tankers of Iran seized!

मुंबई : भारत का बड़ा एक्शन, ईरान के तीन तेल टैंकर जब्त! 

भारत ने इस महीने ईरान से संबंधित तीन तेल टैंकरों को जब्त किया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अवैध तेल व्यापार पर रोक लगाने के लिए भारत ने अपने समुद्री क्षेत्र में निगरानी भी कड़ी कर दी है. हालांकि नेशनल ईरानीयन ऑयल कंपनी ने कहा है कि इन तीनों जहाजों का उसकी कंपनी से कोई संबंध नहीं है. सूत्रों के अनुसार जिन तीन जहाजों को रोका गया, उनके नाम स्टेलर रूबी, एस्फाल्ट स्टार और अल जफ्जिया हैं. बताया गया कि ये जहाज पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपना नाम और जानकारी बदलते थे, ताकि तटीय एजेंसियों की नजर से बच सकें. इन जहाजों के मालिक विदेश में स्थित हैं. 

मुंबई : भारत ने इस महीने ईरान से संबंधित तीन तेल टैंकरों को जब्त किया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अवैध तेल व्यापार पर रोक लगाने के लिए भारत ने अपने समुद्री क्षेत्र में निगरानी भी कड़ी कर दी है. हालांकि नेशनल ईरानीयन ऑयल कंपनी ने कहा है कि इन तीनों जहाजों का उसकी कंपनी से कोई संबंध नहीं है. सूत्रों के अनुसार जिन तीन जहाजों को रोका गया, उनके नाम स्टेलर रूबी, एस्फाल्ट स्टार और अल जफ्जिया हैं. बताया गया कि ये जहाज पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपना नाम और जानकारी बदलते थे, ताकि तटीय एजेंसियों की नजर से बच सकें. इन जहाजों के मालिक विदेश में स्थित हैं. 

 

Read More दुबई ट्रिप का एक्सपीरियंस शेयर किया; मुंबई में दुबई जैसा विकास नहीं  

भारतीय अधिकारियों ने 6 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इन जहाजों को रोके जाने की जानकारी दी थी, जिसे बाद में हटा लिया गया. सूत्रों के मुताबिक मुंबई से लगभग 100 नॉटिकल मील पश्चिम में एक संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद इन जहाजों को रोका गया और आगे की जांच के लिए मुंबई लाया गया. सूत्र ने बताया कि भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उसके समुद्री क्षेत्र का इस्तेमाल जहाज-से-जहाज (शिप-टू-शिप) ट्रांसफर के जरिए तेल की वास्तविक उत्पत्ति छिपाने के लिए न किया जाए. इस तरह के ट्रांसफर का इस्तेमाल अक्सर प्रतिबंधों से बचने और कार्गो की ट्रैकिंग को जटिल बनाने के लिए किया जाता है.

Read More मुंबई : शिवसेना (उबाठा) नेता ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा दावा किया 

अमेरिका टैरिफ में कमी
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब भारत और अमेरिका के संबंधों में हाल के दिनों में मजबूती आई है. इसी महीने वाशिंगटन ने घोषणा की थी कि भारत की ओर से रूसी तेल आयात रोकने पर सहमति के बाद भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाएगा. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के तहत काम करने वाले Office of Foreign Assets Control ने पिछले साल तीन जहाजों, ग्लोबल पीस, चिल 1 और ग्लोरी स्टार 1 पर प्रतिबंध लगाया था. इनके अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन  नंबर उन जहाजों से मेल खाते बताए गए हैं, जिन्हें हाल में भारत ने जब्त किया है.

Read More मुंबई: CM फडणवीस ने महाराष्ट्र पुलिस सम्मेलन में भाग लिया... विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई

तीन में से दो टैंकर ईरान से जुड़े
शिपिंग डेटा उपलब्ध कराने वाली कंपनी LSEG के अनुसार जब्त किए गए तीन में से दो टैंकर ईरान से जुड़े रहे हैं. अल जफ्जिया ने वर्ष 2025 में ईरान से जिबूती तक फ्यूल ऑयल लेकर चला था, जबकि स्टेलर रूबी पर ईरान का झंडा लगा हुआ था. स्फाल्ट स्टार मुख्य रूप से चीन के आसपास के समुद्री मार्गों पर संचालित होती रही है. जहाजों की जब्ती के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने निगरानी बढ़ा दी है. अब लगभग 55 जहाज और 10 से 12 विमान भारत के समुद्री क्षेत्र में चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं.

Read More मुंबई : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भारत, अमेरिका और चीन से आगे - पीयूष गोयल