छठ पूजा; महापालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं

Chhath, Puja, Municipal, Corporation, provides, various, facilities, for, devotees,

छठ पूजा; महापालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं

शहर में छठ पूजा उत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर महापालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही उत्सव के दौरान शहर की मेट्रो और बेस्ट बस सेवाएं देर रात तक जारी रहेंगी. मुंबई उपनगर के सह-पालकमंत्री मंगलप्रभात लोढा और भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर निगम मुख्यालय में बैठक आयोजित की थी. वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

मुंबई : शहर में छठ पूजा उत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर महापालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही उत्सव के दौरान शहर की मेट्रो और बेस्ट बस सेवाएं देर रात तक जारी रहेंगी. मुंबई उपनगर के सह-पालकमंत्री मंगलप्रभात लोढा और भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर निगम मुख्यालय में बैठक आयोजित की थी. वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

 

Read More मुंबई : पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों के 22 खाने-पीने की स्टॉल बंद, बांद्रा के 11 शामिल

मुंबई में निर्धारित पूजा स्थलों पर पीने के पानी, प्रकाश व्यवस्था, पूजास्थल पर टेबल, यातायात नियंत्रण, शौचालय और महिला श्रद्धालुओं के लिए पूजा के बाद कपड़े बदलने हेतु अलग कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे. ऐसी जानकारी महानगरपालिका के उपायुक्त प्रशांत सकपाळे ने दी. शहर और उपनगरों में कुल 40 पूजा स्थल तय किए गए हैं, जो मांग के अनुसार 60 तक बढ़ाए जा सकते हैं. 

Read More मुंबई : दो बिल्डरों को पजेशन ना देने की वजह से हो गई जेल 

CM देवेंद्र फडणवीस हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि राज्य के त्यौहार और उत्सव उल्लासपूर्वक मनाए जाएं और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएं. इसी दिशा में यह बैठक आयोजित की गई थी, ऐसा मंत्री लोढा ने बताया. उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर की यातायात सेवाएं देर रात तक चालू रखी जाएं. 

Read More मुंबई: चर्चगेट मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट में तकनीकी खराबी, यात्री फंसे; मची चीख-पुकार

मेट्रो और बेस्ट बस सेवाएं देर रात तक जारी रखने के लिए महानगरपालिका की ओर से संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा, ऐसा अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी ने स्पष्ट किया. साथ ही, यदि कुछ छठ पूजा मंडलों को पूजा स्थल की अनुमति की आवश्यकता हो, तो इसके लिए तुरंत ‘वन विंडो सिस्टम' के माध्यम से अनुमति दी जाए और यह अनुमति गणेशोत्सव की तरह आगामी पांच वर्षों के लिए मान्य हो, ऐसी सूचना भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने दी, जिसे अधिकारियों ने भी स्वीकृति दी.

Read More मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र: DNA रिपोर्ट ने खोला डेढ़ महीने पुराना राज... 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या के आरोप में 68 साल की महिला गिरफ्तार