devotees
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... पुणे : शिवनेरी किले में शिवजयंती पर बेकाबू हुई भीड़, कई भक्त घायल
Published On
By Online Desk
छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मभूमि शिवनेरी किला महाराष्ट्र के पुणे में है। गुरुवार को शिवाजी जयंती के दौरान यहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भगदड़ में महिलाओं और छोटे बच्चों समेत कई भक्त घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जुन्नार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।चूंकि पुणे जिले के जुन्नार तालुका में स्थित शिवनेरी किला छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मभूमि है, इसलिए हर साल शिवाजी जयंती पर बड़ी संख्या में भक्त किले में आते हैं। इस बार भी महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से शिव ज्योति लेकर आए युवा, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता और भक्तों की भीड़ देर रात किले पर जमा होने लगी। मुंबई : शिरडी आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर; 31 दिसंबर को श्रद्धालु पूरी रात साईं बाबा मंदिर में कर सकेंगे दर्शन
Published On
By Online Desk
साईं बाबा से आशीर्वाद लेने शिरडी आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर आई है। नए साल के जश्न को देखते हुए, यह तय किया गया है कि 31 दिसंबर को साईं बाबा मंदिर दर्शन के लिए पूरी रात खुला रहेगा। भीड़ की उम्मीद को देखते हुए, साईं बाबा ट्रस्ट ने खास इंतज़ाम किए हैं। 31 दिसंबर की शेजारती (शाम की आरती) और 1 जनवरी की काकड़ आरती (सुबह की आरती) रद्द कर दी गई है। साईं बाबा ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरख गाडिलकर ने यह जानकारी दी। छठ पूजा; महापालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं
Published On
By Online Desk
शहर में छठ पूजा उत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर महापालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही उत्सव के दौरान शहर की मेट्रो और बेस्ट बस सेवाएं देर रात तक जारी रहेंगी. मुंबई उपनगर के सह-पालकमंत्री मंगलप्रभात लोढा और भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर निगम मुख्यालय में बैठक आयोजित की थी. वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए. मुंबई : गणेश भक्तों का उत्साह चरम पर, मुंबई की बारिश हुई बेअसर
Published On
By Online Desk
गणेश चतुर्थी का पर्व नज़दीक आते ही पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल दिखाई देने लगा है. भारी बारिश के बावजूद, गणपति बप्पा की मूर्तियां परेल कार्यशाला से निकलकर शहर के विभिन्न मंडलों के पंडालों तक पहुंच रही हैं. रविवार को कई गणेश मंडल और भक्तगण अपने-अपने पंडालों के लिए बप्पा की प्रतिमाएं लेकर निकलते दिखाई दिए. 
