दक्षिण मुंबई में NIA कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया

दक्षिण मुंबई में NIA कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : सैफ अली खान स्टेबिंग केस  में कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप, जल्द शुरू होगा ट्रायल

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में उसके कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया।

Read More मुंबई की सड़कों पर आरटीओ का 'मराठी टेस्ट', 5211 ड्राइवरों की जांच, 777 को नोटिस

शर्मा जब मुंबई पुलिस बल में थे तो ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के तौर पर जाने जाते थे। वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले पांचवें सेवारत या पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमों को एनआईए के कुंबल्ला हिल कार्यालय के बाहर तैनात किया गया है जहां आरोपी बंद हैं।

Read More मुंबई : आदिवासी छात्रों की मांगों पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला खत्म हुआ अनशन 

उन्होंने कहा कि एनआईए अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को तब स्थानीय पुलिस के अलावा सीआरपीएफ की टीमें भी थीं, जब उन्होंने उपनगर अंधेरी पूर्व के जेबी नगर स्थित शर्मा के घर की तलाशी ली थी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में कुछ और लोगों के गिरफ्तार होने की संभावना है और एनआईए गिरफ्तार लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी सावधानी बरत रही है।

Read More मुंबई : जज को गाड़ी घेरकर जान से मारने की धमकी, पत्नी के साथ गाली-गलौज भी की 

शर्मा और दो अन्य को गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने यहां की एक अदालत से उन्हें 28 जून तक हिरासत में लिया है।
एजेंसी ने अदालत को बताया था कि हिरन की हत्या शर्मा और सह-आरोपी एवं बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाज़े के इशारे पर की गई थी।


Related Posts