नई दिल्ली : सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में डाक विभाग के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

New Delhi: The CBI has arrested two postal department officials in a bribery case.

नई दिल्ली : सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में डाक विभाग के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रिश्वतखोरी के एक मामले में डाक विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में कोंच सब-डिविजन पोस्ट ऑफिस के सब-डिविजनल इंस्पेक्टर प्रतीक भार्गव और चंदुर्रा पोस्ट ऑफिस के ब्रांच पोस्ट मास्टर अमीर हसन शामिल हैं। सीबीआई ने इन दोनों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रिश्वतखोरी के एक मामले में डाक विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में कोंच सब-डिविजन पोस्ट ऑफिस के सब-डिविजनल इंस्पेक्टर प्रतीक भार्गव और चंदुर्रा पोस्ट ऑफिस के ब्रांच पोस्ट मास्टर अमीर हसन शामिल हैं। सीबीआई ने इन दोनों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।

 

Read More मुंबई : लिफ्ट में नाबालिग के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

यह मामला एक शिकायतकर्ता की ओर से शुरू हुआ, जो खुद डाक विभाग का कर्मचारी है। शिकायतकर्ता का ट्रांसफर हो गया था, लेकिन उसे रिलीव नहीं किया जा रहा था। साथ ही अक्टूबर महीने की सैलरी पास नहीं हो रही थी और उसके जाति प्रमाण पत्र की दोबारा जांच का मामला भी लंबित था। इन कामों को कराने के लिए आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। आरोप है कि सब-डिविजनल इंस्पेक्टर प्रतीक भार्गव ने पहले ही धमकी देकर और मजबूर करके शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए ले लिए थे।

Read More फीफा वर्ल्ड कप 2026 का बुखार: कर्नाटक सरकार ने होटल और रेस्तरां को सुबह 3:30 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी

इसके बाद बातचीत हुई और रकम को घटाकर 12,500 रुपए पर सहमति बनी। इस दौरान प्रतीक भार्गव ने अतिरिक्त 2,500 रुपए भी ले लिए। बाकी बची 5 हजार रुपए की रकम के लिए सीबीआई ने 16 दिसंबर को जाल बिछाया। जैसे ही दोनों आरोपी शिकायतकर्ता से यह रकम मांगते और लेते दिखे, सीबीआई की टीम ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा। दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 5,200 आवेदन, 20 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट; 11-12 अगस्त को इंटरव्यू

सीबीआई ने इस मामले की जांच 15 दिसंबर को ही शुरू कर दी थी, जब शिकायत मिली थी। एजेंसी ने शिकायत की पुष्टि की और फिर ट्रैप ऑपरेशन चलाया। गिरफ्तारी के बाद जांच जारी है और अन्य संभावित लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Read More दिल्ली-मुंबई हो या पटना, निर्भया कानून के बाद भी क्यों नहीं कम हो रहीं रेप की घटना