महेन्द्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के ऐलान के कुछ देर बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा की
महेन्द्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के ऐलान के कुछ देर बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा की। हालांकि रैना आईपीएल के इस सीजन में खेलते नजर आएंगे।
रैना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने अपने संन्यास का ऐलान किया। रैना ने लिखा कि माही आपके साथ खेलने के अलावा कुछ भी नहीं था। पूरे दिल से गर्व के साथ मैं इस यात्रा में आपसे जुड़ना चाहता हूं।
रैना ने लिखा कि शुक्रिया भारत। रैना लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उन्होंने 17 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स वनडे के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था।
टीम इंडिया के लिए खेलीं बेहतरीन पारियां : भारत के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में से एक माने जाने वाले रैना ने 30 जुलाई 2005 श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था। रैना ने भारत की तरफ से 18 टेस्ट, 226 वनडे, और 78 टी20 मैच खेले। रैना के नाम 768 टेस्ट रन है, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक है। 226 वनडे मैचों में रैन ने 5 हजार 616 रन जड़े, वनडे क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 36 अर्धशतक है। 78 टी-20 मैचों में रैना के नाम 1605 रन है, जिसमें एक शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में उनके नाम 13 टेस्ट विकेट, 36 वनडे और 13 टी-20 विकेट है।


