अंडरवर्ल्ड डॉन टाइगर मेमन के भाई यूसुफ मेमन उम्रकैद की सज़ा काट रहे मुंबई ब्लास्ट के दोषी की जेल में मौत

अंडरवर्ल्ड डॉन टाइगर मेमन के भाई यूसुफ मेमन उम्रकैद की सज़ा काट रहे मुंबई ब्लास्ट के दोषी  की जेल में मौत

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन टाइगर मेमन के भाई यूसुफ मेमन (54) की शुक्रवार को नासिक के सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मौत का कारण अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। यूसुफ मेमन पर मुंबई सीरियल ब्‍लास्‍ट की साजिश में शामिल होने का आरोप था।

यूसुफ मेमन को साल 2007 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। पहले वह मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद था। साल 2018 में उसे नासिक की जेल में भेज दिया गया था। यूसुफ की मौत के बारे में बताते हुए नासिक सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद वाघ ने बताया कि सुबह उसको अटैक आया था, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More मुंबई : पूर्व एयर होस्टेस और उसके दोस्त को सूरत क्राइम ब्रांच ने 977 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार 

टाइगर मेमन वर्ष 1993 के मुंबई में हुए बम धमाकों का मुख्य आरोपी है और इसके प्रत्यर्पण के लिए काफी सालों से सरकार कोशिश कर रही है।एक अधिकारी ने कहा कि यूसुफ की मौत के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है और उसके शव को धुले अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Read More बीड: बेटियों की पढ़ाई के लिए 47 वर्षीय मां रमाबाई रणवीर ने जीती दौड़

याकूब मेमन का भाई इसाक मेमन भी नासिक जेल में सजा काट रहा है। इस मामले में याकूब की भाभी और सुलेमान मेमन की पत्नी रूबीना मेमन को भी सजा मिली थी। धमाकों के दौरान रूबीना के नाम पर रजिस्टर्ड मारुति कार से हथियार और हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

Read More मुंबई: महाराष्ट्र के पांच बड़े पर्यटन स्थलों की बदलेगी तस्वीर

इसी मामले में गिरफ्तार किए गए यूसुफ के एक और भाई याकूब मेमन को साल 2015 में फांसी दे दी गई थी। एक विशेष टाडा अदालत ने यूसुफ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Read More पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में ₹60.18 करोड़ के भुगतान पर सवाल... 14 उपसूचनाओं की दोबारा होगी जांच !

Tags: