स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना जैसे भयावह रोग से अब तक कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना जैसे भयावह रोग से अब तक कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि शनिवार को दोपहर तक मुंबई में 28, ठाणे में 15, पुणे में 3, अमरावती में एक कोरोना पाॅजीटिव मरीज की वृद्धि हुई है. इससे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र अब 537 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना जैसे भयावह रोग से अब तक कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि पूरे राज्य में अब तक 50 लोग ठीक हुए हैं. कोरोना के प्रकोप को देखते हुए मुंबई सहित राज्य के 241 इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है. इन इलाकों में वर्ली कोलीवाड़ा, लालबाग, धारावी, तिलक नगर, चेंबूर, चार बंगला, दहिसर, मीरा रोड आदि इलाके शामिल है.

Read More मुंबई: गणपति उत्सव में बढ़ेगी मेट्रो की सेवाएं और नहीं होगा मेगा ब्लॉक, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का दावा

राजेश टोपे ने बताया कि मुंबई में 306, पुणे में 73, सांगली में 25, मुंबई छोडक़र अन्य नगरनिगम क्षेत्रों में 70, नागपुर में 16, यवतमाल में 04, अहमदनगर में 20, बुलढ़ाणा में 05, सातारा में 03, औरंगाबाद में 03, कोल्हापुर और रत्नागिरी में दो-2, सिंधुदूर्ग ,गोदिया, जलगांव, नासिक, उस्मानाबाद, अमरावती और वासिम में एक-एक कोरोना पाजीटिव का मुंबई में इलाज जारी है.

Read More मुंबई-पुणे में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन फॉर्म जमा करने में पिछड़ाव

राजेश टोपे ने कहा है कि राज्य के नागरिकों को किसी भी तरह पैनिक नहीं होना चाहिए. राज्य में कोरोना की रोकथाम के लिए तथा मरीजों का बेहतर इलाज हो रहा है.

Read More मुंबई: बच्चों को कुरकुरे, मैगी और लेज़ देने से पहले सावधान, मुंबई में पैकेट पर बदली जा रही थी एक्सपायरी डेट

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी