कांग्रेस नेता Yashomati Thakur ने कहा मुंबई पुलिस ने उन्हें कर्नाटक के विधायक से नहीं मिलने दिया

कांग्रेस नेता Yashomati Thakur ने कहा मुंबई पुलिस ने उन्हें कर्नाटक के विधायक से नहीं मिलने दिया

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस की नेता यशोमति ठाकुर(Yashomati Thakur) ने आरोप लगाया है कि दक्षिण मुम्बई के सेंट जार्ज अस्पताल में इलाज करा रहे कर्नाटक से उनकी पार्टी के विधायक श्रीमंत पाटिल से पुलिस ने उन्हें नहीं मिलने दिया।

पाटिल ने बृहस्पतिवार को सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें इस सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

Read More मुंबई: एफडीए का मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन परिसरों पर एक्शन, 5 आउटलेट्स के फूड लाइसेंस सस्पेंड

कर्नाटक के पार्टी मामलों की प्रभारी कांग्रेस सचिव ठाकुर(Yashomati Thakur) ने कहा कि अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार रात उन्हें पाटिल से मिलने से रोक दिया।

Read More मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड

उन्होंने कहा, हमने उन्हें (पाटिल को) कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान मदद की थी। अतएव मैं अस्पताल में उनसे मिलना चाहती थी। लेकिन पुलिस ने राज्य सरकार की शह पर मुझे उनसे मिलने से रोक दिया।

Read More पुणे : केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ साजिश की जानकारी होने के आरोप में रितेश हिंगे गिरफ्तार

Related Posts