जुलाई में मॉनसून की रफ्तार देखेगी बीएमसी, पानी देने वाली झीलों में महज 18% पानी

जुलाई में मॉनसून की रफ्तार देखेगी बीएमसी, पानी देने वाली झीलों में महज 18% पानी


Rokthok Lekhani

मुंबई : मॉनसून की बेरुखी ने मुंबईकरों के साथ-साथ बीएमसी की भी चिंता बढ़ा दी है। जुलाई के पहले सप्ताह सूखा रहने से बीएमसी को मुंबई में पानी आपूर्ति की चिंता सताने लगी है। तालाब क्षेत्रों में कम बारिश की वजह से मुंबई को पानी आपूर्ति करनेवाले सातों झीलों में सिर्फ 18.44 प्रतिशत पानी रह गया है। यदि जुलाई में मॉनसून ने रफ्तार नहीं पकड़ी, तो बीएमसी पानी आपूर्ति की समीक्षा करेगी। मुंबई को पानी आपूर्ति करनेवाली सातों झीलों मोडक सागर, तानसा, अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, तुलसी, विहार, भातसा में 7 जुलाई की सुबह 6 बजे तक 2 लाख 66 हजार 848 एमएलडी पानी का स्टॉक था।

Read More भयंदर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जानलेवा हादसा

बीएमसी जलापूर्ति विभाग के चीफ इंजिनियर अजय राठौड ने कहा कि झीलों में पानी के स्टॉक पर बीएमसी की नजर है। हमें उम्मीद है कि जुलाई में झीलों में पर्याप्त पानी का स्टॉक हो जाएगा। अगस्त में झीलों में पानी की स्थिति देखने के बाद पानी कटौती करने या न करने के बारे में निर्णय लेंगे। बता दें कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करनेवाली सातों झीलों से प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति मुंबई में की जाती है। बीएमसी नियम के अनुसार हरसाल बरसात खत्म होने के बाद 1 अक्टूबर को तालाबों में पानी के स्टॉक समीक्षा की जाती है।

Read More मुंबई : 'मैं आतंकवादी हूं', फर्जी बम कॉल से मचा हड़कंप


Read More मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी

Read More मुंबई :डोंगरी में स्कूटर की मामूली टक्कर हिंसक भीड़ के हमले में बदल गई; 3 गिरफ्तार, 1 हिरासत में

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत