मुंबई :POCSO मामले में लगातार 10 दिन तक सीसीटीवी फुटेज और खबरी नेटवर्क की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: POCSO case: Accused arrested after 10 days of continuous CCTV footage and news network

मुंबई :POCSO मामले में लगातार 10 दिन तक सीसीटीवी फुटेज और खबरी नेटवर्क की मदद से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की अपराध प्रकटीकरण टीम ने सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक POCSO मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने लगातार 10 दिन तक सीसीटीवी फुटेज और खबरी नेटवर्क की मदद से आरोपी की तलाश की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया. यह मामला 16 सितंबर 2025 की रात विले पार्ले पश्चिम इलाके का है. 52 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनकी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी मेडिकल स्टोर और जनरल स्टोर से सामान लेकर घर लौट रही थी.

मुंबई : पुलिस की अपराध प्रकटीकरण टीम ने सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक POCSO मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने लगातार 10 दिन तक सीसीटीवी फुटेज और खबरी नेटवर्क की मदद से आरोपी की तलाश की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया. यह मामला 16 सितंबर 2025 की रात विले पार्ले पश्चिम इलाके का है. 52 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनकी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी मेडिकल स्टोर और जनरल स्टोर से सामान लेकर घर लौट रही थी. उसी दौरान सेंट ब्रान्झ रोड, विले पार्ले गावठाण के पास एक अनजान युवक ने अचानक पीछे से आकर उसका चेहरा ढक दिया और छेड़छाड़ कर फरार हो गया. पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपनी मां को बताई और फिर परिवार पुलिस स्टेशन पहुंचा.

 

Read More नवी मुंबई : 3 साल की बच्ची से हैवानियत, स्कूल बस में ड्राइवर ने किया रेप; मासूम ने दादी को सुनाई आपबीती

FIR दर्ज कर जांच की शुरू
शिकायत के आधार पर सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 74, 78 बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 12 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की. असिस्टेन्ट पुलिस निरीक्षक तुषार सावंत और असिस्टेंट पुलिस निरीक्षक संजय कल्हाटकर की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की तस्वीरें आसपास के पुलिस स्टेशनों जुहू, वाकोला और विले पार्ले पुलिस स्टेशन के पेट्रोलिंग टीम को भेजीं.

Read More जालना : अब पानी और इलाज लेने से भी इनकार, 12 को मुंबई कूच का ऐलान, जालना में मनोज जरांगे पाटील का आंदोलन और तेज हुआ

पूछताछ में कर लिया अपराध कबूल
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की स्पष्ट पहचान हुई और पता चला कि वह नेहरू नगर, जुहू पुलिस थाना क्षेत्र में आता-जाता है. स्थानीय खबरी और निगरानी के ज़रिए पुलिस ने संदिग्ध युवक को चिन्हित किया और उसे जुहू के नेहरू नगर इलाके से हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया.

Read More मुंबई: महिला ने सवा करोड़ का घर बेचने के लिए जिंदा पति को किया मृत घोषित, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी करता है मजदूरी
गिरफ्तार आरोपी का नाम पप्पू जागील नायक है जिसकी उम्र 20 साल है, जो विले पार्ले पश्चिम के मिठीभाई कॉलेज के पीछे इलाके में मजदूरी करता है. उसका पैतृक गांव बोरमपुर, जिला गंजम, ओडिशा है. सांताक्रूज़ पुलिस ने आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जारी है.

Read More मुंबई एयरपोर्ट से 2 करोड़ का सोना और 1.28 लाख UAE दिरहम चोरी, सूरत के कारोबारी ने सहार पुलिस में दर्ज कराई FIR

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा