CCTV
Mumbai 

मुंबई के 'मिसिंग लिंक' टनल में फॉर्च्यूनर ने टेम्पो को उड़ा दिया, कारोबारी तुषार भूमकर की मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर

मुंबई के 'मिसिंग लिंक' टनल में फॉर्च्यूनर ने टेम्पो को उड़ा दिया, कारोबारी तुषार भूमकर की मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बने 'मिसिंग लिंक' टनल में बीती रात डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुणे से मुंबई जा रही एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर ने मुंबई की ओर जा रहे एक मालवाहक टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। हादसे में पिंपरी चिंचवड़ स्थित वाकड़ के रहने वाले कारोबारी तुषार भूमकर की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाकी तीन बाल-बाल बच गए।यह हादसा पुणे से मुंबई जाते समय मिसिंग लिंक पर टनल में हुआ। हादसे के बाद दो घंटे तक मुंबई की ओर जाने वाले ट्रैफिक को मिसिंग लिंक से बंद पुराने रास्ते से डायवर्ट किया गया। हादसे के बाद मुंबई की ओर जाने वाली लेन को फिर से चालू कर दिया गया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई लोकल ट्रेन सुरक्षा: पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार करने की योजना

मुंबई लोकल ट्रेन सुरक्षा: पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार करने की योजना हाल में चलती लोकल ट्रेन में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई के उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार करने और पुलिस गश्त को मजबूत करने की योजना की घोषणा की है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई: पश्चिम रेलवे के 80 फीसदी कोच में नहीं हैं सीसीटीवी, लोकल के डिब्बों में टॉकबैक तो लगे, ज्यादातर हैं खराब

मुंबई: पश्चिम रेलवे के 80 फीसदी कोच में नहीं हैं सीसीटीवी, लोकल के डिब्बों में टॉकबैक तो लगे, ज्यादातर हैं खराब लोकल ट्रेन में हुए मर्डर के बाद यात्री सुरक्षा का विषय एक बार फिर से गरमा गया है। करीब 30 लाख यात्री प्रतिदिन लोकल से यात्रा करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा आज एक बड़ा विषय बन चुका है। इसी कड़ी में महिलाओं की सुरक्षा को समझने के लिए एनबीटी की प्रतिनिधि ने स्वयं महिलाओं के डिब्बे में यात्रा कर टॉक बैक सिस्टम का जायजा लिया। यह चेकिंग 5 ट्रेनों में की गई, जिनमे से 3 ट्रेनों में कोई रिप्लाई नहीं आया, 1 ट्रेन में रिप्लाई आया पर कुछ मदद नहीं मिली। वही 1 लोकल में रिप्लाई के साथ -साथ मदद भी मिली। इसी के साथ ही करीब 80% लोकल के डिब्बों में (जनरल और महिला) में सीसीटीवी भी नहीं लगे है। 
Read More...
Mumbai 

नायगांव रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी: सोते यात्री की जेब से फोन निकालता चोर सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल

नायगांव रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी: सोते यात्री की जेब से फोन निकालता चोर सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल नायगांव रेलवे स्टेशन का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसने उपनगरीय रेल नेटवर्क पर चोरी और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। इस वीडियो में दिन-दहाड़े एक चोर को सोते हुए यात्री का मोबाइल फोन चुराते हुए कैमरे में कैद किया गया है।  
Read More...

Advertisement