मुंबई: गणेश विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार

Mumbai: Four vicious thieves of an inter-state gang who stole expensive mobile phones from Ganesh immersion sites arrested

मुंबई: गणेश विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंबई के लाल बाग के राजा की शोभायात्रा और वहां के अन्य गणेश मूर्ति विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मुंबई से चुराए गए 45 महंगे मोबाइल बरामद किए गए हैं। ये मोबाइल नेपाल भेजे जाने थे। गिरोह के सदस्य देशभर में शोभायात्राओं व भीड़भाड़ वाले आयोजनों में चोरी की वारदात करते थे। 

मुंबई : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंबई के लाल बाग के राजा की शोभायात्रा और वहां के अन्य गणेश मूर्ति विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मुंबई से चुराए गए 45 महंगे मोबाइल बरामद किए गए हैं। ये मोबाइल नेपाल भेजे जाने थे। गिरोह के सदस्य देशभर में शोभायात्राओं व भीड़भाड़ वाले आयोजनों में चोरी की वारदात करते थे। 

 

Read More मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर हमला, बोले- ‘मिमिक्री आर्टिस्ट’

डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम मोहम्मद शकील (दिलशाद कालोनी, सीलमपुर), मोहम्मद शफीक (कानपुर), शम्शुल हसन (नंद नगरी) और दिलशाद (कानपुर) है। एसीपी सुनील श्रीवास्तव व इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह की टीम लंबे समय से मोबाइल चोरी व झपटमारी के मामलों की जांच कर रही थी, खासतौर पर उन गिरोहों की जो चोरी के मोबाइल फोन नेपाल में बेचते थे।

Read More मुंबई : लिफ्ट में नाबालिग के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

उसी दौरान पता चला कि एक सक्रिय गिरोह धार्मिक उत्सवों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बना रहा है। हाल ही में इस गिरोह ने महाराष्ट्र के लाल बाग के राजा के जुलूस में शामिल लोगों के मोबाइल फोन चोरी किए थे, जिन्हें नेपाल भेजा जाना था। गिरोह का मुखिया मोहम्मद शकील अपने साथियों के साथ ईद व गणपति विसर्जन के दौरान मुंबई गया था। सूचना मिली कि वह ट्रेन से दिल्ली लौटेगा।

Read More फीफा वर्ल्ड कप 2026 का बुखार: कर्नाटक सरकार ने होटल और रेस्तरां को सुबह 3:30 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी

टीम ने मोबाइल नंबरों के लोकेशन का मैपिंग करते हुए पाया कि हरिद्वार एक्सप्रेस जो रात 2:30 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचती है, संदिग्धों की लोकेशन से मेल खा रही है। उन्हें पकड़ने के लिए मथुरा रेलवे स्टेशन पर टीम को भेजा गया। टीम ने मथुरा से ट्रेन में सवार होकर संदिग्धों पर निगरानी रखी। रेलवे स्टाफ की मदद से यात्रियों की सूची की जांच की गई और संदिग्धों की मौजूदगी की पुष्टि हुई। जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More मुंबई : जान की कीमत 7 लाख... मैंने रिपोर्ट फाड़ दी: पेड़ गिरने से बच्चे की मौत पर बोलीं मुंबई की मेयर

मोहम्मद शकील, गिरोह का सरगना है। वह करीब 14 वर्षों से मोबाइल चोरी का अपराध कर रहा है। वह दिल्ली में किराए पर अपने परिवार के साथ रह रहा है। वह पहले कटरा, अजमेर, प्रयागराज और दिल्ली में गिरफ्तार हो चुका है। चोरी किए गए मोबाइल को रुप्रिया, बहराइच (यूपी) ले जाया जाता था और फिर वहां से नेपाल भेज दिया जाता था। मोहम्मद शफीक, शकील का बचपन का दोस्त। वह पहले जूता फैक्ट्री में काम करता था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण गिरोह में शामिल हो गया।

यह भी पहले अजमेर, उन्नाव और कानपुर में गिरफ्तार हो चुका है। शम्शुल हसन, पहले वेल्डर और बाद में आटो चालक के रूप में काम किया। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण एक वर्ष पहले वह भी शकील के संपर्क में आया और गिरोह से जुड़ गया। दिलशाद पहले लेदर इंडस्ट्री में कार्यरत था। चाकू, शराब और आर्म्स एक्ट के मामलों में वह पहले कानपुर और मंडोली में गिरफ्तार हो चुका है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चार सितंबर को ये सभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बांद्रा, मुंबई गए थे। छह व सात सितंबर को इन्होंने जुहू चौपाट्टी और लाल बाग के राजा की शोभायात्रा में बड़े पैमाने पर मोबाइल चोरी की। चोरी के मोबाइल शकील और दिलशाद के पास थे।