immersion
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... वसई : जरूरी शर्तों के तहत प्राकृतिक तालाबों में पूजा की अनुमति; समुद्र में निर्माल्य विसर्जन पर रोक
Published On
By Online Desk
वसई-विरार में रहने वाले छठ व्रतियों के लिए बड़ी खबर है। आगामी 27 और 28 अक्टूबर को मनाए जाने वाले छठ पूजा उत्सव में श्रद्धालु अब समुद्र और तालाब के किनारे सुरक्षित और पर्यावरण और परंपरा के अनुरूप पूजा कर सकेंगे। वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडित और नालासोपारा के विधायक राजन नाईक की पहल से यह संभव हुआ है। पर्यावरण संरक्षण के लिए जारी उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत प्राकृतिक तालाबों और समुद्र में निर्माल्य विसर्जन पर रोक है। मुंबई: गणेश विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंबई के लाल बाग के राजा की शोभायात्रा और वहां के अन्य गणेश मूर्ति विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मुंबई से चुराए गए 45 महंगे मोबाइल बरामद किए गए हैं। ये मोबाइल नेपाल भेजे जाने थे। गिरोह के सदस्य देशभर में शोभायात्राओं व भीड़भाड़ वाले आयोजनों में चोरी की वारदात करते थे। मुंबई : गणेश प्रतिमा विसर्जन- महाराष्ट्र में चार लोग डूबे, 13 लापता
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के कई जिलों में गणेश उत्सव के समापन के बाद मूर्तियों के विसर्जन के बाद कम से कम चार लोग डूब गए और 13 अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले के चाकन इलाके में तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोग अलग-अलग जलाशयों में बह गए। उन्होंने बताया कि दो लोग वाकी खुर्द में भामा नदी में और एक शेल पिंपलगांव में बह गया। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति पुणे ग्रामीण के बिरवाड़ी में एक कुएं में गिर गया। मुंबई : गणपति विसर्जन के दौरान पश्चिम रेलवे छह जोड़ी विशेष मुंबई लोकल ट्रेनें चलाएगा
Published On
By Online Desk
अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, पश्चिम रेलवे 6-7 सितंबर की मध्यरात्रि को चर्चगेट और विरार के बीच छह जोड़ी विशेष मुंबई लोकल ट्रेनें चलाएगा. पश्चिम रेलवे ने कहा कि अतिरिक्त सेवाओं का उद्देश्य शहर भर के विभिन्न विसर्जन स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है. इसने यात्रियों से अपील की है कि वे समय की जाँच करें और अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएँ. 