मुंबई : गणेश प्रतिमा विसर्जन- महाराष्ट्र में चार लोग डूबे, 13 लापता

Mumbai: Ganesh idol immersion - Four people drowned, 13 missing in Maharashtra

मुंबई : गणेश प्रतिमा विसर्जन- महाराष्ट्र में चार लोग डूबे, 13 लापता

महाराष्ट्र के कई जिलों में गणेश उत्सव के समापन के बाद मूर्तियों के विसर्जन के बाद कम से कम चार लोग डूब गए और 13 अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले के चाकन इलाके में तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोग अलग-अलग जलाशयों में बह गए। उन्होंने बताया कि दो लोग वाकी खुर्द में भामा नदी में और एक शेल पिंपलगांव में बह गया। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति पुणे ग्रामीण के बिरवाड़ी में एक कुएं में गिर गया।

मुंबई : महाराष्ट्र के कई जिलों में गणेश उत्सव के समापन के बाद मूर्तियों के विसर्जन के बाद कम से कम चार लोग डूब गए और 13 अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले के चाकन इलाके में तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोग अलग-अलग जलाशयों में बह गए। उन्होंने बताया कि दो लोग वाकी खुर्द में भामा नदी में और एक शेल पिंपलगांव में बह गया। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति पुणे ग्रामीण के बिरवाड़ी में एक कुएं में गिर गया। अधिकारी ने बताया कि चार लोगों में से अब तक दो के शव बरामद कर लिए गए हैं और अन्य दो लोगों की तलाश जारी है।

 

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि नांदेड़ जिले के गडेगांव में एक नदी में तीन लोग बह गए। बाद में उनमें से एक को बचा लिया गया और अन्य दो लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि नासिक में भी चार लोगों के साथ ऐसी ही दुर्घटना हुई और उनमें से एक का शव सिन्नार में बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि जलगांव में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग बह गए और उनकी तलाश जारी है। वहीं ठाणे जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोग बह गए और अब तक उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है।

Read More माहिम बीच के पास के निवासियों ने बढ़ते उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

पुलिस के अनुसार, अमरावती में एक अन्य घटना में विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति के डूबने की आशंका है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां, झीलें और अन्य जलाशय उफान पर हैं, जिसके कारण राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को तैनात किया गया है।

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार