नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

Navi Mumbai: Three accused arrested with illegal weapons... one absconding

नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

नवी मुंबई पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने की योजना बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो ऑटो रिक्शा चालक किशोर धाडी और यशवंत सात्रे, और ऋषिकेश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनका एक और साथी अर्जुन जाधव फरार होने में सफल रहा है। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पनवेल पुलिस थाना क्षेत्र से इन तीनों को पकड़ा है।

नवी मुंबई : नवी मुंबई पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने की योजना बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो ऑटो रिक्शा चालक किशोर धाडी और यशवंत सात्रे, और ऋषिकेश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनका एक और साथी अर्जुन जाधव फरार होने में सफल रहा है। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पनवेल पुलिस थाना क्षेत्र से इन तीनों को पकड़ा है।

कार्रवाई के दौरान इनके पास से दो पिस्तौल बरामद की गई, जिनकी अनुमानित कीमत 1.2 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इन अवैध हथियारों को बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'इनके पास से दो पिस्तौल जब्त की गई हैं। इन हथियारों को बेचने के लिए इनका नेटवर्क सक्रिय था। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक मौके पर चार आरोपी मौजूद थे, लेकिन उनमें से एक अर्जुन जाधव फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है और फरार आरोपी के नेटवर्क और इस अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Read More कलवा के अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी