महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

Case filed against Congress workers after allegations of molestation of female BJP worker

महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 74, 79 और 115 के तहत 8-10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई।  बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 74, 79 और 115 के तहत 8-10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर छेड़छाड़, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और शिकायतकर्ता पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।

इससे पहले, मुंबई कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के सिलसिले में आजाद मैदान पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Read More पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी