मुंबई : तापमान 40 डिग्री पार, ठाणे का भी चढ़ा पारा; 

Mumbai: Temperature crosses 40 degrees, Thane also records high mercury level;

मुंबई : तापमान 40 डिग्री पार, ठाणे का भी चढ़ा पारा; 

मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मुंबई, एमएमआर में सप्ताह की शुरुआत भीषण गर्मी से होने वाली है। तेज धूप और गर्म हवा लोगों को सताएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवा का रुख बदलने के कारण मुंबई में दिन में 36 से 38 डिग्री, ठाणे और नवी मुंबई में 40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान जाने का अनुमान है। मार्च की शुरुआत से ही गर्मी एमएमआर पर हावी है। 8 मार्च को कई इलाकों में हीट वेव चली। 

 

मुंबई : मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मुंबई, एमएमआर में सप्ताह की शुरुआत भीषण गर्मी से होने वाली है। तेज धूप और गर्म हवा लोगों को सताएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवा का रुख बदलने के कारण मुंबई में दिन में 36 से 38 डिग्री, ठाणे और नवी मुंबई में 40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान जाने का अनुमान है। मार्च की शुरुआत से ही गर्मी एमएमआर पर हावी है। 8 मार्च को कई इलाकों में हीट वेव चली। 

 

Read More मुंबई: दो कारीगर जावेरी बाजार से ₹1.25 करोड़ के कीमती सामान लेकर फरार; गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज 

ठाणे और नवी मुंबई में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, मुंबई में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि 6 मार्च से तापमान में गिरावट के बाद से लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री पर आ गया था, लेकिन रविवार को इसमें थोड़ी बढ़त देखने को मिली।

Read More मुंबई : आम जनता के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं लावारिस पड़े वाहन 

मुंबई में थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार रविवार उपनगर में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था और अब इसमें इजाफा होने वाला है। मौसम विशेषज्ञ अश्रेया शेट्टी ने बताया कि सोमवार से फिर गर्मी बढ़ने वाली है। मुंबई में 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दिन का तापमान रहेगा। अप्रैल-मई में गर्मी और बढ़ने की आशंका है।

Read More मुंबई : आरटीओ के दो अधिकारि फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले के मामले में निलंबित

यह है प्रमुख कारण
कल्याण-डोबिवली में तापमान 42 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। इसका बड़ा कारण राजस्थान में बना एंटी साइक्लोन है, जिसके चलते पूर्व से मुंबई की ओर गर्म हबाओं का प्रवाह शुरू हो जाएगा। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपड़िया ने बताया कि रात में भी तापमान 23 डिग्री रहेगा। हालांकि, एंटी साइकलोन अरब सागर की ओर बढ़ जाएगा, तो गर्मी कम होगी। 

Read More मुंबई : हाई प्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश; चार स्ट्रगलिंग फीमेल एक्ट्रेस को मुक्त कराया