मुंबई में 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई रहेगी बंद! गोरेगांव के कई हिस्से प्रभावित

Mumbai's water supply will be cut off for 24 hours! Several parts of Goregaon are affected.

मुंबई में 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई रहेगी बंद! गोरेगांव के कई हिस्से प्रभावित

मुंबईकरों को अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। शहर में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड पर चल रहे काम की वजह से पानी की सप्लाई में कटौती होगी। गोरेगांव ईस्ट में 24 घंटे पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी दी है। बीएमसी का कहना है कि मंगलवार, 10 मार्च सुबह 9 बजे से बुधवार 11 मार्च सुबह 9 बजे तक पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी। 

मुंबई : मुंबईकरों को अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। शहर में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड पर चल रहे काम की वजह से पानी की सप्लाई में कटौती होगी। गोरेगांव ईस्ट में 24 घंटे पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी दी है। बीएमसी का कहना है कि मंगलवार, 10 मार्च सुबह 9 बजे से बुधवार 11 मार्च सुबह 9 बजे तक पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी। 

 

Read More मुंबई : हत्या के मामले के मुख्य आरोपित बेल्जियम के अधिकारियों की हिरासत में; भारत में प्रत्यर्पण की अनुमति देने से इनकार

क्यों रुकी पानी की सप्लाई?
दरअसल गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के पहले फेज का काम चल रहा है। इसमें दादासाहेब फाल्के फिल्म सिटी से डिंडोशी कोर्ट तक फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसमें फिल्म सिटी के पास एक रीच रोड बनाई जा रही है। इसकी वजह से इस इलाके में पानी की पाइपलाइन का काम शुरू किया जाएगा। इस काम में 750 मीटर डायमीटर की पानी की पाइपलाइन को जोड़ने का काम 10 से 11 मार्च के बीच किया जाएगा। इसकी वजह से गोरेगांव के पी ईस्ट और पी साउथ सेक्शन के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई रुकी रहेगी। इस बीच कुछ इलाकों में कम प्रेशर पर पानी की सप्लाई होगी।

Read More मुंबई: पशु तस्करों का पीछा किया और सात भैंस के बछड़ों को बचाया; काशीगांव पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज

कहां होगा असर?
बीएमसी के मुताबिक, पी ईस्ट वार्ड में शिवशाही प्रोजेक्ट में रात 11.45 बजे से सुबह 5.45 बजे तक रेगुलर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। श्री कृष्णा नगर और इंदिरा गांधी रिसर्च इंस्टीट्यूट में सुबह 3.30 बजे से सुबह 9.00 बजे के बीच रेगुलर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। पी साउथ वार्ड में सैटेलाइट टावर, संतोष नगर, माली नगर, हेबल पाड़ा, उमरशेठ पाड़ा, नागरमोड़े पाड़ा, सुनील मैदान, फिल्म सिटी रोड इलाकों में रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक पानी की सप्लाई जारी रहेगी। बाकी समय पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। 

Read More दादर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर फुट ओवरब्रिज की उत्तरी तरफ की सीढ़ियां 30 अप्रैल तक यात्रियों के लिए उपलब्‍ध नहीं रहेंगी

बीएमसी ने लोगों से की अपील
इस बीच पी साउथ वार्ड में मोहन गोखले रोड, कृष्णा वाटिका रोड, साईं मार्ग और आर्य भास्कर रोड में रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक रेगुलर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। बाकी समय कम प्रेशर पर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। नगर निगम ने लोगों को पानी का कम इस्तेमाल करने और पानी स्टोर करने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें पानी को फिल्टर करके या उबालकर पीने की सलाह दी गई है। क्योंकि काम पूरा होने के बाद कुछ दिनों तक पानी धुंधला दिख सकता है।

Read More ठाणे :जीएसटी अधिकारी और एक निजी कर सलाहकार 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी
मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन, पढ़िए अपडेट्स