मुंबई: माहीम पुलिस ने जारी की वांटेड अपराधियों की सूची, सूचना देने पर तुरंत पुलिस को करें कॉल
Mahim Police has released a list of wanted criminals; call the police immediately if you have any information.
मुंबई के माहीम पुलिस स्टेशन ने कई गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की सूची जारी की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत माहीम पुलिस से संपर्क करें।
मुंबई: मुंबई के माहीम पुलिस स्टेशन ने विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की सूची जारी की है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी अदालत में सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण इनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।
माहीम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
इन मामलों में आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार गुन्हा नंबर 135/1991 के तहत IPC की धारा 392, 394 और 397 में दर्ज मामले का आरोपी सुरज रामनागिन यादव (निवासी: बांद्रा ब्रिज के नीचे, लालमट्टी, बांद्रा पश्चिम, मुंबई) अदालत में सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हो रहा है।
इसी तरह गुन्हा रजिस्टर नंबर 185/1991 में दर्ज मामले में वेंकटेश राजेश वडारी (निवासी: माहीम रेतीबंदर कटाळा फुटपाथ, माहीम, मुंबई-16) भी लंबे समय से फरार है और अदालत में पेश नहीं हो रहा है।
एक अन्य गंभीर मामले गु.र.क्र. 427/1990 में IPC की धारा 363, 366 और 376 के तहत आरोपी नौशाद निसार खान (निवासी: आझाद सोडा फैक्ट्री, गांधी मार्केट के सामने, सायन अस्पताल के पास, माटुंगा ईस्ट, मुंबई) भी अदालत की सुनवाई में उपस्थित नहीं हो रहा है|
इसके अलावा गु.र.क्र. 500/1996 में IPC की धारा 307 और 34 के तहत आरोपी शिवा रामलो धारावत (निवासी: राठी अण्णा माळी नगर झोपडपट्टी, आजाद नगर साइट, धारावी तथा सेनापती बापट मार्ग, मुंबई) भी फरार बताया गया है।
इसी आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामला गु.र.क्र. 289/2001 में IPC की धारा 307, 387, 427, 432 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4 और 27 के तहत भी दर्ज है और वह भी अदालत में पेश नहीं हो रहा है।
पुलिस ने नागरिकों से मांगी मदद
माहीम पुलिस स्टेशन के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिलती है, उनके ठिकाने का पता चलता है या वे कहीं दिखाई देते हैं, तो तुरंत माहीम पुलिस स्टेशन के फोन नंबर 022-24453833 पर संपर्क कर सूचना दें।
पुलिस ने कहा है कि जनता के सहयोग से ही फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है और मामलों की सुनवाई आगे बढ़ाई जा सकेगी।


