मुंबई में दुष्कर्म और हत्या का वांछित इटवा से गिरफ्तार
Wanted for rape and murder in Mumbai arrested from Itwa
मुंबई में दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित अख्तर अली उर्फ छोटू को मुंबई पुलिस और गोरखपुर एसटीएफ की टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया। इटवा थाना क्षेत्र से में पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसकी गिरफ्तार की गई। आरोपी इटवा थाना क्षेत्र के भावपुर गांव का निवासी है।
मुंबई : मुंबई में दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित अख्तर अली उर्फ छोटू को मुंबई पुलिस और गोरखपुर एसटीएफ की टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया। इटवा थाना क्षेत्र से में पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसकी गिरफ्तार की गई। आरोपी इटवा थाना क्षेत्र के भावपुर गांव का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, अख्तर अली उर्फ छोटू के विरुद्ध मुंबई में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज थी और वह लंबे समय से पुलिस के चंगुल से दूर था। मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस से सहयोग मांगा। इसके बाद एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर, महाराष्ट्र पुलिस और इटवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।


