मॉनसून महाराष्‍ट्र के ज्‍यादातर भागों तक पहुंचा

मॉनसून महाराष्‍ट्र के ज्‍यादातर भागों तक पहुंचा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समूचे महाराष्‍ट्र में पहुंच गया है। मुंबई और राज्‍य के कई भागों में कल मॉनसून की वर्षा हुई। कोंकण, मराठवाड़ा और विदर्भ के अधिकतर भागों में मॉनसून पहले ही पहुंच चुका है। मुंबई में कोलाबा मौसम केंद्र ने कल सवेरे साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक एक दशमलव पांच मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की, जबकि सेंटाक्रूज ब्‍यूरो ने दो दशमलव एक मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की।

गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगह व्‍यापक वर्षा हुई है। हमारे संवाददाता ने राज्‍य के बाढ नियंत्रण कक्ष के हवाले से बताया है कि 75 तालुकों में हल्‍की से भारी वर्षा हुई है। अहमदाबाद शहर में आज सवेरे 52 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

Read More मुंब्रा : दर्दनाक हादसा: बालकनी का स्लैब गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत

Tags: