सरकार, तबलीग जमात के कार्यकर्ताओं में कोविड-19 के संक्रमण की पहचान कर क्‍वारें‍टीन के लिए प्रतिबद्ध

सरकार, तबलीग जमात के कार्यकर्ताओं में कोविड-19 के संक्रमण की पहचान कर क्‍वारें‍टीन के लिए प्रतिबद्ध

सरकार दिल्‍ली के निजामुद्दीन में तबलीग जमात के कार्यकर्ताओं की पहचान करने, उन्‍हें अलग करने और कोविड-19 के संक्रमित मामलों में क्‍वारें‍टीन के लिए प्रतिबद्ध है। गृह मंत्रालय ने तेलंगाना में कोविड-19 के संक्रमण का पता चलने के बाद 21 मार्च को भारत में तबलीग जमात के कार्यकर्ताओं का ब्‍योरा सभी राज्‍यों को उपलब्‍ध कराया है। रविवार तक तबलीग जमात के लगभग 162 कार्यकर्ताओं की जांच की गई और उन्‍हें क्‍वारेंटीन के लिए भेजा गया।

अब तक एक हजार 339 कार्यकर्ताओं को नरेला, सुल्‍तानपुरी और बक्‍करवाला क्‍वारेंटीन केन्‍द्रों में भेजा गया है। ऐसे कुछ कार्यकर्ता लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्‍पताल, राजीव गांधी सुपर स्‍पेशियलिटी अस्‍पताल, जी टी बी, दीन दयाल उपाध्‍याय अस्‍पताल और झझर के एम्‍स में भेजे गये हैं। बाकी कार्यकर्ताओं की कोविड-19 संक्रमण की चिकित्‍सा जांच की जा रही है। पुलिस जमात के इन सभी विदेशी कार्यकर्ताओं के वीजा की जांच करेगी और वीजा शर्तों के उल्‍लंघन के मामले में कार्रवाई करेगी। त्‍वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान, उन्‍हें अलग करने और क्‍वारेंटीन के कार्य किये गये जिनके कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका है।

Read More नवी मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों पर एफआईआर, मृतक की पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप

गृह मंत्रलाय ने सभी राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों तथा दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त को निर्देश जारी किये हैं। इस बीच, निजामुद्दीन के मरकज़ में रह रहे कार्यकर्ताओं को चिकित्‍सा जांच के लिए मनाया गया है।

Read More मुंबई : नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

आमतौर से तबलीग जमात के रूप में विदेशी नागरिक पर्यटन वीजा पर भारत आते हैं। गृह मंत्रालय ने पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिये थे कि उन्‍हें टूरिस्‍ट वीजा पर मिशनरी कार्य नहीं करने चाहिए। पुलिस इन सभी विदेश तबलीग कार्यकर्ताओं के वीजा की श्रेणियों की जांच करेगी और वीजा शर्तों के उल्‍लंघन के मामले में कार्रवाई करेगी।

Read More मुंबई : अवैध रूप से स्टोर किए गए 451 एलपीजी सिलेंडर जब्त, कीमत 40.61 लाख रुपये, 8 वाहन भी पकड़े

Tags: