शरद पवार बोले महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर , बीजेपी-शिवसेना से पूछो सरकार कैसे बनेगी

शरद पवार बोले महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर , बीजेपी-शिवसेना से पूछो सरकार कैसे बनेगी

महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन सरकार की कोशिशों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार सोमवार सुबह दिल्ली पहुंच गए है और आज शाम चार बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस अहम बैठक के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन सरकार के गठन पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शरद पवार और सोनिया गांधी की बैठक में सहमति बनती है, तो इसके बाद शिवसेना उद्धव ठाकरे भी जल्द सोनिया गांधी से मिल सकते हैं।

महाराष्ट्र में जब सरकार बनाने को लेकर शरद पवार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी-शिवसेना से पूछो कैसे सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दोनों ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था।

Read More मुंबई: बच्चों को कुरकुरे, मैगी और लेज़ देने से पहले सावधान, मुंबई में पैकेट पर बदली जा रही थी एक्सपायरी डेट

Tags: