Mumbai: 15 से 20 साल की छात्राओं का पीछा कर करता था अश्लील हरकत, मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल मोलेस्टर

Serial molester caught by Mumbai police....

Mumbai: 15 से 20 साल की छात्राओं का पीछा कर करता था अश्लील हरकत, मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल मोलेस्टर

मुंबई पुलिस ने आरोपी कल्पेश देवघरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 18 से ज्यादा छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक सीरियल मोलेस्टर है और वह 15-20 साल की उम्र की लड़कियों को निशाना बनाता था।

जुहू पुलिस ने कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के बाहर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय आरोपी ने कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के बाहर करीब 18 पीड़ितों को निशाना बनाया था...Serial molester caught by Mumbai police....

पुलिस ने कहा कि आरोपी को विले पार्ले में दर्ज एक मामले में 2021 में भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जब जमानत पर बाहर निकला तो उसने फिर से लड़कियों को टारगेट करना शुरू कर दिया...Serial molester caught by Mumbai police....

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

दरअसल, आरोपी कल्पेश गोपीनाथ देवघरे पेशे से ड्राइवर है। आमतौर पर आरोपी 15 से 20 साल की उम्र की लड़कियों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी आसपास के कॉलेजों और प्राइवेट संस्थानों के बाहर घूमता था। इस दौरान वह लड़कियों का पीछा करता था और मौका देखते ही उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम देता था।

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

06_06_2023-mumbai_police_23434063

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

इन पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं कई मामले

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी देवघरे को कई जगहों पर अश्लील हरकत करते और कॉलेज की लड़कियों से छेड़खानी करने के आरोप में भी पकड़ा गया है। देवघरे के खिलाफ डीएन नगर, डिंडोशी, कांदिवली, पंत नगर, गोरेगांव, चुमाभट्टी, पार्क साइट, बांगुर नगर, गोवंडी, पवई, सायन, कुर्ला, विले पार्ले और जुहू पुलिस स्टेशनों में मामले भी दर्ज हैं..Serial molester caught by Mumbai police....

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी देवघरे अविवाहित है और उसे साल 2011 में अंधेरी वेस्ट में एक 21 वर्षीय कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के बाद गिरफ्तार किया था। 19 साल की उम्र में भी आरोपी ने अपने कॉलेज में लड़कियों से छेड़छाड़ की थी।

आरोपी पर लग चुका है अपहरण का आरोप

इसके अलावा आरोपी देवघरे पर साल 2012 में एक 15 वर्षीय छात्रा के अपहरण करने का भी आरोप लगा था। बता दें कि पीड़िता घाटकोपर से रात के वक्त ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान देवघरे उसे सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पंतनगर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा 2011 में भी आरोपी देवघरे ने डीएन नगर और डिंडोशी इलाके में अलग-अलग घटनाओं में 15 और 14 साल की दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण किया था और उनके साथ छेड़छाड़ भी की थी। डीएन नगर पुलिस और डिंडोशी पुलिस ने देवघरे को लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने कहा कि हाल ही में देवघरे ने पारले ईस्ट स्थित स्टेशन रोड से खरीदारी कर घर लौट रही 19 साल की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में लड़की ने तुरंत विले पार्ले पुलिस को सूचित किया था। यहीं नहीं आरोपी देवघरे ने जुहू इलाके में एक 19 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल मोलेस्टर

जुहू पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अजित वर्तक ने कहा कि हमने आरोपी कल्पेश देवघरे को गिरफ्तार कर लिया है, जो शहर में 18 से ज्यादा छेड़छाड़ के मामलों में शामिल है। एपीआई विजय धोत्रे ने कहा कि आरोपी एक सीरियल मोलेस्टर है और वह 15-20 साल की उम्र की लड़कियों को निशाना बनाता था। एपीआई धोत्रे ने आगे कहा कि हमने यह भी पाया कि आरोपी अपराध करने के बाद शहर में अपना पता भी बदल रहा था।

Tags: