मंगल प्रभात लोढ़ा ने 16 अक्टूबर को चुनावी रैली के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके लिए ये नोटिस जारी किया गया है

मंगल प्रभात लोढ़ा ने 16 अक्टूबर को चुनावी रैली के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके लिए ये नोटिस जारी किया गया है

मुंबई: मुंबई भाजपा प्रमुख मंगल प्रभात लोढ़ा को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। दरअसल, मंगल प्रभात लोढ़ा ने 16 अक्टूबर को चुनावी रैली के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके लिए ये नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में लोढ़ा से उनके दिए गए भड़काऊ बयान पर जवाब और स्पष्टीकरण देने को कहा है।

बता दें कि लोढ़ा 16 अक्टूबर को चुनावी रैली के दौरान मध्य मुंबई की मुंबादेवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार पंडुरांग सकपाल के लिए चुनावी प्रचार कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने साल 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों और दंगों के साथ कथित तौर पर अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र को जोड़ दिया था।

Read More मुंबई : स्टाम्प ड्यूटी मामले में कार्रवाई, डिप्टी रजिस्ट्रार निलंबित

चुनावी भाषण के दौरान मुंबई भाजपा प्रमुख ने एक ऑडियो क्लिप में कहा था कि साल 1993 के दंगों को याद कीजिए जब बम धमाके हुए और वहां गोलियां चलीं, वे यहां से केवल 5 किलोमीटर दूर गलियों से चली थीं। साल 1993 में हुए इस बम धमाकों और दंगों में 250 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

Read More मुंबई : मीरा रोड में खौफनाक वारदात, शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो मेड की ले ली जान

रैली में मुंबई भाजपा प्रमुख लोढ़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल पर इशारा करते हुए कहा कि, उनके वोटों से जीत हासिल करने वाला इंसान आपकी मदद के लिए कैसे आगे आएगा? मुंबादेवी में डोंगरी और नागपाड़ा जैसे कईयों इलाके शामिल हैं, जिनमें बहुत संख्या में अल्पसंख्यक रहते हैं। लोढ़ा ने कहा कि यहां पर पुरानी इमारतों के धाराशाही हो जाने के बाद, वहां के निवासियों को मानखुर्द और धारावी में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे इन मानखुर्द और धारावी में एक विशेष समुदाय को ही भेजा गया। जबकि मराठी भाइयों को दूसरे इलाकों में बने शिविरों में जाना पड़ा था।

Read More ठाणे : अंबरनाथ में अवैध जुआ अड्डों का जाल, पुलिस पर लगे संरक्षण देने के गंभीर आरोप, पैंथर सेना ने दी चेतावनी

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला