निर्वाचन आयोग ने अम्बाला और नासिक के पर्यवेक्षकों को काम में लापरवाही बरतने पर हटाया

निर्वाचन आयोग ने अम्बाला और नासिक के पर्यवेक्षकों को काम में लापरवाही बरतने पर हटाया

निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में अंबाला के व्‍यय पर्यवेक्षक को सही ढंग से उम्‍मीदवारों के व्‍यय पर निगरानी नहीं रखने के कारण उसे हटा दिया है। पर्यवेक्षक का कार्य संपादन भी कुल मिलाकर संतोषजनक नहीं पाया गया। भारतीय राजस्‍व सेवा के अधिकारी रितेश परमार को अंबाला का नया व्‍यय पर्यवेक्षक बनाया गया है।

निर्वाचन आयोग ने नासिक के पुलिस पर्यवेक्षक को संतोषजनक ढंग से पर्यवेक्षण का काम नहीं करने के कारण हटा दिया है। महाराष्‍ट्र में मतदान की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद आयोग ने नासिक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान अधिकारी को क्षेत्र में फोटो मतदाता पर्ची का समुचित वितरण नहीं करने पर हटाने के निर्देश दिये हैं।

Read More मुंबई: चर्चगेट मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट में तकनीकी खराबी, यात्री फंसे; मची चीख-पुकार

एक अन्‍य आदेश में चुनाव आयोग ने सिक्किम उपचुनाव के लिए भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्‍त अधिकारी विवेक दूबे को नियुक्‍त किया है। श्री दूबे को कानून और व्‍यवस्‍था की स्थिति, सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी से संबंधित मामलों की रिपोर्ट आयोग को देने के लिए तैनात किया गया है। यह निर्णय विभिन्‍न सूचना और शिकायतों के बाद लिया गया है।

Read More मुंबई: विपक्ष के साथ शिवसेना-BJP के निशाने पर मेयर रितु तावड़े, 6 महीने के कार्यकाल में इन विवादों ने बढ़ाई टेंशन

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी