भाजपा ने शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए

भाजपा ने शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए

मुंबई. महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने प्रमुख गठबंधन सहयोगी शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की है. भारतीय जनता पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत एक या दो दिन में समाप्त हो सकती है. विधानसभा में कुल 288 सीट है. पिछली बार दोनों दलों ने अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ा था. सूत्रों ने बताया, हमने शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की है.

लेकिन, शिवसेना 120 सीटों पर सहमत हो सकती है (और इससे कम पर नहीं). उन्होंने बताया कि एक अन्य सहयोगी जन सुराज्य शक्ति पार्टी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति जता दी है. पश्चिमी महाराष्ट्र में मजबूत पकड़ रखने वाली पार्टी ने शुरुआत में नौ सीटों की मांग की थी, लेकिन बाद में इसके नेता विनय कोरे ने बुधवार को बातचीत में चार सीटों पर सहमति जता दी.

Read More मुंबई : चीनी के बढ़ते दाम पर महाराष्ट्र सरकार का कदम, केंद्र को लिखा पत्र

सूत्रों ने बताया कि अन्य सहयोगियों के साथ बातचीत जारी है. इनमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की अगुवाई वाली रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया, शिव संग्राम तथा राष्ट्रीय समाज पार्टी शामिल है. तीनों राजनीतिक दलों ने भाजपा के चुनाव चिह्न पर उनके उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में इन राजनीतिक दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में एक साथ आ गये थे. भाजपा ने 122 सीटों पर, जबकि शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Read More मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा