won
Maharashtra 

ठाणे में शिवसेना को बड़ा झटका, जिस वार्ड में रहते हैं एकनाथ शिंदे वहां उद्धव गुट की जीत

ठाणे में शिवसेना को बड़ा झटका, जिस वार्ड में रहते हैं एकनाथ शिंदे वहां उद्धव गुट की जीत ठाणे महानगरपालिका की वार्ड नंबर 13-अ में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे यहीं रहते हैं और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. इस वार्ड में शिवसेना के उम्मीदवार और पूर्व मेयर अशोक वैती को उद्धव ठाकरे गुट ने हराया. उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार शाहजी खुपसे ने 667 वोटों से जीत हासिल की है. ठाणे महानगरपालिका में कुल 131 वार्ड हैं.
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : महायुति ने महाराष्ट्र नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में जीत हासिल की

मुंबई : महायुति ने महाराष्ट्र नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में जीत हासिल की विधानसभा चुनाव में अपनी जीत की लय पर चलते हुए, सत्ताधारी महायुति ने महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 288 शहरी स्थानीय निकायों की गिनती में महायुति को साफ़ बढ़त मिली है 242 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए वोटों की गिनती – जो 2 दिसंबर और 20 दिसंबर को दो चरणों में हुए थे – रविवार, 21 दिसंबर को शुरू हुई।
Read More...
National 

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में कम अंतर से जीती गई तीन दर्जन से अधिक सीटों पर इसबार भी घमासान के आसार 

 पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में कम अंतर से जीती गई तीन दर्जन से अधिक सीटों पर इसबार भी घमासान के आसार  पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में कम अंतर से जीती गई तीन दर्जन से अधिक सीटों पर इसबार भी घमासान के आसार हैं। ये ऐसी सीटें हैं, जिन पर हार जीत का फैसला तीन हजार के करीब या उससे भी कम वोटों के अंतर से हुआ। इस श्रेणी में महागठबंधन के हिस्से की 17 सीटें हैं। एक निर्दलीय और 19 एनडीए के पास हैं। सबसे कम 12 वोटों के अंतर से हिलसा में जदयू उम्मीदवार कृष्ण मुरारी शरण की जीत हुई थी। उन्होंने राजद के शक्ति सिंह यादव को पराजित किया था। राजद ने उस समय भी धांधली का आरोप लगाया था। दो चुनावों के बीच गठबंधनों के पार्टनरों के बदलाव से भी अगला चुनाव प्रभावित होगा। सिमरी बख्तियारपुर में विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी केवल 1759 वोटों के अंतर से चुनाव हारे। राजद के चौधरी युसूफ सलाउद्दीन ने उन्हें पराजित किया था।
Read More...
Maharashtra 

अल्पसंख्यक वोटों के सहारे जीती उद्धव की पार्टी -  देवेंद्र फड़णवीस

अल्पसंख्यक वोटों के सहारे जीती उद्धव की पार्टी -  देवेंद्र फड़णवीस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बृहस्पतिवार को उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में मुंबई में अल्पसंख्यों के वोटों से जीत हासिल की है। यूबीटी के वोटरों में गैर मराठी और गैर हिंदी भाषी भी शामल थे। 
Read More...

Advertisement