सोलापुर जिले के माढा की एक उप जेल से चार कैदी फरार हुए

सोलापुर जिले के माढा की एक उप जेल से चार कैदी फरार हुए

Four prisoners escaped from a sub-jail in Madha, Solapur district

Rokthok Lekhani

Read More उत्तण-विरार सी लिंक मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से खरडी के जरिए जुड़ेगा: MMRDA को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

पुणे : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के माढा की एक उप जेल से सोमवार सुबह चार विचाराधीन कैदी फरार हो गए, जिनमें से एक को कुछ देर बाद पकड़ लिया गया।

Read More मुंबई: युवा ही देश का भविष्य, लोकतंत्र को नई ऊर्जा देने का काम युवाओं ने किया: उद्धव ठाकरे

माढा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि फरार होने वाले विचाराधीन कैदियों में से एक अकबर पवार ने नाटक किया कि उसकी तबियत ठीक नही है, जिसके कारण जेल के कर्मचारियों ने उसका इलाज करने के लिए उसकी कोठरी का दरवाजा खोल दिया।

Read More  मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, मुख्यमंत्री ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण

उन्होंने बताया, “ जब पवार का इलाज किया जा रहा था तो कोठरी से अन्य तीन कैदी, सिद्धेश्वर कैचे, आकाश भालेकर और तानाजी लोकरे भाग गए। जेल कर्मचारी उनके पीछे दौड़े तो पवार भी भाग निकला।”

Read More मुंबई-पुणे में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन फॉर्म जमा करने में पिछड़ाव

अधिकारी ने कहा कि पवार को पहले भी समस्या हुई थी जिस वजह से दो बार उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था

उन्होंने कहा, “भालेकर को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और तीन अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। चारों के खिलाफ हत्या, जाली नोट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। ”


Related Posts