मुंबई के दिंडोशी में पुलिस ने किया लूट की वारदात को नाकाम

मुंबई के दिंडोशी में पुलिस ने किया लूट की वारदात को नाकाम

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई:लोपामुद्रा राउत के घर में ₹1 करोड़ की चोरी का मामला सुलझा: बिहार का 'आदतन अपराधी' पकड़ा गया 

मुंबई : मुंबई की दिंडोशी पुलिस ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लुटने से बचा लिया। दिंडोशी पुलिस को अचानक हैदराबाद के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सेंटर से ये सूचना मिली कि उनके क्षेत्र में एक एटीएम सेंटर को अज्ञात लुटेरे कटर मशीन से काटकर लूटने की कोशिश में जुटे हैं। इसके बाद एक्टिव हुई पुलिस जब उस एटीएम सेंटर पर पहुंची तो ३ लुटेरे एटीएम के पास मौजूद थे लेकिन दूर से ही पुलिस को आते देख दो लुटेरे तत्काल फरार हो गए। क्राइम पीआई दिंडोशी राजीव चौहान के मुताबिक एटीएम सेंटर में मौजूद एक चोर रंगे हाथों पकड़ा गया।

Read More मुंबई : सैफ अली खान स्टेबिंग केस  में कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप, जल्द शुरू होगा ट्रायल

सीसीटीवी फुटेज में इन लुटेरों को साफ देखा जा सकता है कि ये एटीएम मशीन को कटर के जरिए काटकर उसमें रखी नगदी को लूटने की कोशिश में जुटे हुए थे। लेकिन उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि भले ही ये काम मुंबई में अंजाम दे रहे हैं लेकिन इस एटीएम में लगे सर्विलांस सिस्टम ने बैंक के सेंट्रल कमांड को अलर्ट कर दिया। ये सर्विलांस सिस्टम हैदराबाद में सेंट्रल बैंक के दफ्तर में था और वहां अलार्म बजना शुरू हो गया था। पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनसे कटर मशीन सहित दूसरे अन्य उपकरण भी बरामद कर लिए हैं। दो फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Read More मुंबई में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने 15 साल के छात्र को मारी टक्कर

इसी तरह एक अन्य घटना में मुंबई के सुरक्षा रक्षकों ने एचडीएफसी बैंक का ग्वालियर में लगा एटीएम लुटने से बचा लिया। मुंबई से सिक्योरिटी कंपनी ने सीसीटीवी फुटेज भेजकर ग्वालियर पुलिस को अलर्ट किया। ग्वालियर के एटीएम में एक युवक रात १ बजे घुसकर एटीएम लूटने की फिराक में था। उसकी स्थिति मुंबई में बैठे सुरक्षा रक्षक को नागावार गुजारी। तत्काल उक्त गार्ड ने उस फुटेज को ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम को भेज दिया।

Read More मुंबई : जज को गाड़ी घेरकर जान से मारने की धमकी, पत्नी के साथ गाली-गलौज भी की 


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा