कानून सबके लिए बराबर, बिना हेलमेट पुलिसवाले का कटा चालान

कानून सबके लिए बराबर, बिना हेलमेट पुलिसवाले का कटा चालान

Rokthok Lekhani

Read More मुंब्रा : दर्दनाक हादसा: बालकनी का स्लैब गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत

मुंब्रा : कानून सबके लिए बराबर होता है। इसका एक नजारा मुंब्रा में देखने को मिला। यहां एक पुलिसवाले का ही चालान कट गया। उस पुलिसकर्मी ने गलती की थी। उसने बिना हेलमेट पहने बाइक चलाई थी। ऐसे में लोग राज्य में कानून के राज की तारीफ कर रहे हैं।

Read More  मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों के लिए ई-पेपर की अनिवार्यता हटाई

मिली जानकारी के अनुसार बिना हेलमेट बाइक चलानेवाले आम लोगों पर जिस तरह से दंडात्मक कार्रवाई की जाती है, उसी तरह की कार्रवाई एक पुलिसवाले के खिलाफ की गई है। वह भी फोटो के आधार पर। फोटो में पुलिसवाले ने हेलमेट नहीं पहना था। इस पुलिसवाले को ५०० रुपए का चालान भेजा गया है। यह घटना मुंब्रा के कौसा परिसर की है, जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की जा रही है।

Read More एंटीलिया विस्फोटक मामला: सचिन वाझे, प्रदीप शर्मा समेत 10 आरोपियों पर NIA कोर्ट ने तय किए आरोप, अब शुरू होगा हाई-प्रोफाइल ट्रायल

उल्लेखनीय है कि कौसा तथा कल्याण शीलफाटा रोड पर यातायात जाम एक बड़ी समस्या है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने की वजह से आए दिन वहां दुर्घटनाएं होती हैं। इसी के मद्देनजर नियमों का उल्लंघन करनेवालों के विरुद्ध मुंब्रा यातायात विभाग द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हेलमेट न पहनने, यातायात जाम से बचने के लिए गलत दिशा से वाहन चलाने, वाहनों को तेज गति से चलाने या ओवर टेक करनेवालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Read More मुंबई:16 एकड़ जमीन को लेकर आदित्य ठाकरे का आरोप 

यह कार्रवाई सर्व सामान्य वाहन चालकों पर की जा रही है तो बिना हेलमेट पहने एक पुलिस वाले पर भी होनी चाहिए। इस मांग के साथ बिना हेलमेट पहने एक पुलिसवाले का एक युवक ने फोटो निकाला और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पास भेज दिया। यातायात विभाग ने इस पर गंभीर रुख अख्तियार किया और एम एच १५/बी यू ८९४२ नंबर की बाइक चला रहे उस पुलिसवाले को नियम १२९, १७७ के तहत ५०० रुपए का चालान भेज दिया।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा