महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने पांच जिला परिषद में चुनाव की तारीखों की घोषणा

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने पांच जिला परिषद में चुनाव की तारीखों की घोषणा

Maharashtra State Election Commission announces election dates for five Zilla Parishads

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में फर्जी डॉक्टरों पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा, गोवंडी और बांद्रा में बिना लाइसेंस चला रहे थे क्लीनिक

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने पांच जिला परिषद में चुनाव आयोजित कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इन जिला परिषद क्षेत्रों के दायरे में आने वाली 33 पंचायत समितियों में खाली पड़ी सीटों पर भी उपचुनाव का आयोजन होगा।

Read More मुंबई : पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों के 22 खाने-पीने की स्टॉल बंद, बांद्रा के 11 शामिल

इन समितियों की सीटें उच्चतम न्यायालय द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को रद्द किए जाने के बाद सामान्य श्रेणी में आ गई हैं।

Read More मुंबई : बर्गर से निकला कांच का टुकड़ा, मुंबई में रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज 

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयुक्त यूपीएस मदन ने एक बयान जारी कर बताया कि धुले, नंदुरबार, अकोला, वाशिम और नागपुर जिला परिषद में 19 जुलाई को मतदान होगा। वहीं मतों की गिनती 20 जुलाई को होगी।

Read More मुंबई : सास ने कराया बहू का मर्डर; मुंबई में नौकरानी के परिवार दी सुपारी, बाथरूम में गिरने के दावा झूठा निकला

बयान में बताया गया कि इन पांच जिला परिषद क्षेत्र में आने वाली 33 पंचायत समितियों में खाली पड़ी सीटों पर भी इसी दिन 19 जुलाई को उपचुनाव होंगे।

वहीं पालघर जिला परिषद और यहां पंचायत समितियों में ख़ाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव का आयोजन कोविड-19 महामारी की स्थिति में सुधार के बाद किया जाएगा। हाल में, महाराष्ट्र ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरीफ ने कहा था कि जब तक 70 फ़ीसदी आबादी को कोविड-19 रोधी की टीके खुराक नहीं मिल जाती तब तक स्थानीय चुनाव का आयोजन नहीं होगा।

मदन ने बताया कि धुले, नंदुरबार, अकोला, वाशिम, नागपुर और पालघर जिला परिषद तथा इसके तहत आने वाली 44 पंचायत समितियों में जनवरी, 2020 में चुनाव का आयोजन किया गया था।

वहीं उच्चतम न्यायालय ने चार मार्च,2021 को दिए अपने आदेश में कहा था कि स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण, कुल आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा का उल्लंघन करके नहीं होना चाहिए।

मदन ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इन स्थानीय इकाईयों में ओबीसी सीटों पर सामान्य श्रेणी में चुनाव कराने के निर्देश दिये हैं।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा