DRI ने मुंबई एयरपोर्ट पर 21 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ जाम्बिया की महिला गिरफ्तार
By: Rokthok Lekhani
On

DRI arrests Zambian woman at Mumbai airport with heroin worth Rs 21 crore
Rokthok Lekhani
मुंबई : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बृहस्पतिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर जाम्बिया की एक महिला के पास से 21 करोड़ रुपये के मूल्य की तीन किलोग्राम हेरोईन जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान जूलियाना मुताले के रूप में हुई है जो दोहा के रास्ते जोहानिसबर्ग से मुंबई आई थी। डीआरआई के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर महिला के बैग की तलाशी ली, जिसमें हेरोइन के पैकेट रखे हुए थे। एक स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


