महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की

महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि मुंबई के मलवनी इलाके में मकान ढहने की घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। सरकार की तरफ से कहा गया कि घायलों के इलाज का खर्च भी उसके द्वारा ही उठाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि मलवनी इलाके में अब्दुल हमीद रोड पर न्यू कलेक्टर कंपाउंड में बुधवार की करीब रात सवा ग्यारह बजे तीन मंजिला इमारत की दो मंजिलों के बगल में स्थित एक मंजिला मकान पर गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

Read More मुंबई : मोनोरेल यात्रियों को बचाने वाले 13 दमकलकर्मियों को राष्ट्रपति पदक

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और बृहस्पतिवार को शहर के शताब्दी अस्पताल का दौरा कर वहां भर्ती घायलों की हालत की जानकारी ली। इस बयान में कहा गया कि जैसे ही बीती रात ठाकरे को इस घटना के बारे में जानकारी हुई, उन्होंने नगर आयुक्त आई एस चहल से बात की और सावधानीपूर्वक राहत व बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कर सरकारी खर्च पर उनका इलाज कराने को कहा।

Read More मुंबई: मराठी सीखने की समयसीमा बढ़ाने पर विवाद, एकीकरण समिति ने जताई आपत्ति

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग तथा अन्य एजेंसियों के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया।

Read More मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?

बयान में कहा गया कि अस्पताल में मुख्यमंत्री के दौरे के समय राज्य के पर्यावरण मंत्री तथा मुंबई उपनगर के लिये प्रभारी मंत्री आदित्य ठाकरे, बीएमसी प्रमुख चहल और महापौर किशोरी पेडनेगर भी उनके साथ थीं।

Read More मुंबई : घाटकोपर में नलों से आ रहा गंदा पानी... दूषित जल से बीमारियों का खतरा !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा