मुंबई के मलवनी इलाके में तीन मंजिला इमारत की दो मंजिलों गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

मुंबई के मलवनी इलाके में तीन मंजिला इमारत की दो मंजिलों गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

मुंबई के मलवनी इलाके में तीन मंजिला इमारत की दो मंजिलों के एक मंजिला मकान पर गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मलवनी इलाके में अब्दुल हमीद रोड के न्यू क्लेक्टर कम्पाउंड में बुधवार रात करीब सवा 11 बजे यह हादसा हुआ। महानगरपालिका के अधिकारियों ने पहले बताया था कि एक मंजिला मकान ढह गया है और अब उसने तीन मंजिला इमारत के ढहने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इमारत को निर्माण अवैध रूप से किया गया था और अब ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है।

शहर के पी-नार्थ वार्ड के कार्यवाहक वार्ड अधिकारी संतोष धोंडे ने बताया कि तीन मंजिला इमारत की दूसरी तथा तीसरी मंजिल पास ही के एक मंजिला मकान पर गिर गई। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग तथा अन्य एजेंसियों के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ बच्चों और तीन वयस्क लोगों की मौत हो गई है। सात अन्य घायल हुए हैं और उनमें से एक की हालत गंभीर है। मलबे से निकाले गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More मुंबई की मेयर रितू तावड़े ने खत्म की विशाखा राउत की पार्षदी, उद्धव ठाकरे को करारा झटका, जानें वजह

Read More बांद्रा में सड़क हादसा: कार दुघर्टना में बच्चे की मौत मामले में महिला की जमानत अर्जी खारिज

शहर के पी-नार्थ वार्ड के कार्यवाहक वार्ड अधिकारी संतोष धोंडे ने बताया कि तीन मंजिला इमारत की दूसरी तथा तीसरी मंजिल पास ही के एक मंजिला मकान पर गिर गई। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग तथा अन्य एजेंसियों के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ बच्चों और तीन वयस्क लोगों की मौत हो गई है। सात अन्य घायल हुए हैं और उनमें से एक की हालत गंभीर है। मलबे से निकाले गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान, साहिल सरफराज सैय्यद (9), आरिफा शेख (9), शफीक मोहम्मद सलीम सिद्दीकी (45), तौसीफ शफीक सिद्दीकी (15), आलीशा शफीक सिद्दीकी (10), अल्फीसा शफीक सिद्दीकी (डेढ़ वर्ष), आफिना शफीक सिद्दीकी (6), इशरत बानो शफीक सिद्दीकी (40), रहीसा बानो रफीक सिद्दीकी (40), तहेस शफीक सिद्दीकी (12) और जॉन इरन्ना (13) के तौर पर हुई है।

Read More नवी मुंबई में होटल में पार्किंग को लेकर विवाद, एक व्यक्ति की मौत

महानगरपालिका और दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ और लोग भी मलबे में फंसे हो सकते हैं और उनकी तलाश जारी है। बीएमसी के अनुसार, ढह गई इमारत कलेक्टर की जमीन पर स्थित थी और इसके मालिक को स्थायी संरचना के निर्माण के दौरान कलेक्टर कार्यालय से अनुमति मिली थी। जबकि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि इमारत का निर्माण गैरकानूनी तरीके से किया गया था और इसके ढांचे में गंभीर खामियां थी। पाटिल ने बताया कि पिछले महीने चक्रवाती तू्फान ‘ताउते‘ के कारण इमारत को काफी नुकसान पहुंचा था। अगर उचित एहतियाती कदम उठाए गए होते तो बुधवार को हुआ यह हादसा टल सकता था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने भादंवि की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है और उचित कार्रवाई करेंगे।’’अधिकारी ने बताया कि इमारत के ठेकेदार और मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ के लिए ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है।

Read More मोरबे जलाशय में केवल 75% ही पीने योग्य पानी... नवी मुंबई पर मंडराया जल संकट!

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा