मुंबई में फोर्ट इलाके में किताबों की दुकान में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई में फोर्ट इलाके में किताबों की दुकान में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई: दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में एक किताब की दुकान में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निकाय ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे फ्लोरा फाउंटेन के पास चार मंजिला सोमैया भवन की इमारत की निचली मंजिल पर स्थित दुकान ‘किताब खाना’ में आग लग गई।

Read More मुंबई : सास ने कराया बहू का मर्डर; मुंबई में नौकरानी के परिवार दी सुपारी, बाथरूम में गिरने के दावा झूठा निकला

उन्होंने कहा कि दमकल की आठ गाड़ियां अन्य वाहनों के साथ मौकी पर पहुंची।

Read More मुंबई: ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासी घमासान, भाजपा ने उठाए सवाल

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के प्रवक्ता ने कहा,’शाम साढ़े सात बजे के आसपास आग चारों तरफ फैल गई थी। आग पर काबू कर लिया गया है और शीतलन कार्य चल रहा है।”

Read More बांद्रा ईस्ट के गरीब नगर में 100 परिवारों का सितंबर तक पुनर्वास, इसके बाद बाकी झोपड़ियां हटाने की तैयारी

अधिकारी ने कहा, ”किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली।”

Read More महिम में नशे के खिलाफ जागरूकता की जरूरत, सबरी ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने उठाई आवाज

Tags: