नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन पर ट्वीट के लिए कंगना को कानूनी नोटिस

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन पर ट्वीट के लिए कंगना को कानूनी नोटिस

मुंबई : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के एक सदस्य ने अभिनेत्री कंगना रनौत को नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को निशाना बनाने वाले उनके ट्वीट के लिए एक कानूनी नोटिस भेजा है ।

कमेटी के सदस्य जस्मैन सिंह नोनी की ओर से वकील हरप्रीत सिंह होरा ने यह नोटिस भेजा है । नोटिस में कहा गया है कि जब मुंबई में रनौत के परिसर के एक हिस्से को ढहाया गया तो उन्होंने अपने प्रशंसकों को एकजुट करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया और कहा कि निगम की कार्रवाई उनके मौलिक अधिकारों पर हमला है ।

Read More मुंबई : सास ने कराया बहू का मर्डर; मुंबई में नौकरानी के परिवार दी सुपारी, बाथरूम में गिरने के दावा झूठा निकला

नोटिस में कहा गया, ‘‘इसी तरह संविधान के तहत किसानों को भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी अधिकार है और वह किसानों का अपमान नहीं कर सकती हैं।’’ नोटिस के मुताबिक कंगना ने एक ट्वीट साझा कर आरोप लगाया कि ‘शाहीन बाग की दादी’ भी नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन से जुड़ गयी हैं ।

Read More नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

नोटिस में कहा गया कि अभिनेत्री ने अपने उसी ट्वीट में कहा कि ‘टाइम’ पत्रिका में जगह बना चुकी वही दादी ‘‘100 रुपये में उपलब्ध’’ है ।

Read More मुंबई : पार्षदों ने वार्षिक वार्ड विकास कोष ६० लाख रुपए से बढ़ाकर सीधे १ करोड़ रुपए करने की मांग की

कानूनी नोटिस में कहा गया, ‘‘कई खबरों में दावा किया गया कि दोनों महिलाएं अलग-अलग हैं । और अगर नहीं भी हैं तो उन्हें अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसी बुजुर्ग महिला को अपमानित करने का अधिकार नहीं है।’’

Read More मुंबई : लोकल ट्रेनों की फेरी 2030 तक 3500 होगी, रेलमंत्री ने दिखाई सावंतवाडी एक्सप्रेस को हरी झंडी

इसमें कहा गया, ‘‘यह साफ तौर पर नफरत फैलाने वाला ट्वीट है और जल्द से जल्द इस पर कदम उठाए जाने की जरूरत है।’’

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र: DNA रिपोर्ट ने खोला डेढ़ महीने पुराना राज... 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या के आरोप में 68 साल की महिला गिरफ्तार