मुंबई के कांदिवली 23 मंजिला इमारत के छज्जे पर स्टंट करने के मामले में तीन गिरफ्तार

मुंबई के कांदिवली 23 मंजिला इमारत के छज्जे पर स्टंट करने के मामले में तीन गिरफ्तार

Three arrested for stunting on the balcony of 23-storey building in Kandivali, Mumbai

 

Read More  ठाणे स्टेशन एरिया ट्रैफिक इम्प्रूवमेंट स्कीम ब्रिज के टॉयलेट में वेंडरों का अवैध स्टोरेज, 2 लाख का सामान जब्त

मुम्बई के उत्तरी उपनगरीय क्षेत्र कांदिवली में 23 मंजिला इमारत के शीर्ष तल के एक छज्जे पर स्टंट करते हुए हाथ के बल उल्टा खड़ा होने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। प्राय: योग से लेकर जिमानास्टिक एवं आधुनिक डांस में यह करतब किया जाता है। एक अधिकारी ने बताया कि 23 मंजिला इमारत ‘भारत’ एसआरए बिल्डिंग के शीर्ष तल के एक छज्जे (बाहर की ओर निकली छोटी दीवार) पर करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था , जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

Read More नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

पुलिस उपायुक्त (एकादश क्षेत्र) विशाल ठाकुर ने कहा, ‘‘ एक व्यक्ति यह स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है जबकि दो अन्य उसका वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो को बाद में इंस्टाग्राम पर डाला गया था। पहले, स्टंट करने वाले को पकड़ा गया और फिर बाकी दो अन्य धरे गये। ’’ ठाकुर ने कहा कि उनपर भादंसं की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

Read More मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से फिर हुआ हादसा, कई घायल; पहले हादसे में हुई थी दो की मौत

Tags: