महाराष्ट्र सरकार अगले सत्र में महिलाओं को ‘‘बड़ा’’ सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए दिशा विधेयक पारित कराएगी

महाराष्ट्र सरकार अगले सत्र में महिलाओं को ‘‘बड़ा’’ सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए दिशा विधेयक पारित कराएगी

Maharashtra government will pass direction bill to provide “big” safety shield to women in next session

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को ‘‘बड़ा’’ सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए दिशा विधेयक को विधानमंडल के अगले सत्र में पारित कराएगी।

Read More मुंबई: गणेशोत्सव पर कोंकण के लिए विशेष बसें

एक आधिकारिक बयान में देशमुख के हवाले से कहा गया कि इस संबंध में मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है और सरकार महिलाओं और मुद्दे पर विशेषज्ञों से और सुझावों को इसमें शामिल करेगी।

Read More मुंबई में दही-हांडी के लिए बीएमसी की तैयारी, घायल गोविंदाओं के लिए अस्पताल में 100 से अधिक बेड तैयार

इसमें कहा गया है कि देशमुख ने यह टिप्पणी यहां मंगलवार को सह्याद्री गेस्ट हाउस में महिला नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान कही।

Read More मुंबई : आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

इस बैठक में गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल और शंभुराज देसाई, राकांपा सांसद सुप्रिया सुले, शिवसेना विधायक मनीषा कयांदे और अन्य शामिल थे।

Read More नागपुर: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच नाना पटोले ने चीन को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना

बयान में कहा गया कि राज्य विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने एक डिजिटल मंच के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

बयान में देशमुख के हवाले से कहा गया है, ‘‘माताओं और बहनों के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है। इसके मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है। माताओं, बहनों और विशेषज्ञों के अधिक सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा। सरकार विधानमंडल के अगले सत्र में दिशा विधेयक पारित कराएगी।’’

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र: DNA रिपोर्ट ने खोला डेढ़ महीने पुराना राज... 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या के आरोप में 68 साल की महिला गिरफ्तार